Pakistan vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Winner Prediction: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने छह विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में अब यह दूसरा वनडे दोनों टीमों के लिए काफी जरूरी हो गया है. दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की होगी. पाकिस्तान दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर अजेय 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी. पिछले मैच में जीत से पाकिस्तान का आत्मविश्वास काफी बढ़ा होगा

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd ODI Match Winner Prediction: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 14 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच चल रही वनडे सीरीज को इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले के बाद रिशेड्यूल किया गया है. यह वही शहर है जहां इस समय श्रीलंकाई टीम ठहरी हुई है. इस दर्दनाक घटना के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई और श्रीलंका टीम के कुछ खिलाड़ियों ने घर लौटने की इच्छा जताई. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असलंका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, 1st Test Match Day 1 Lunch Break Scorecard: लंच ब्रेक तक दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 105 रन, जसप्रीत बुमराह ने चटकाए दो विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

दोनों टीमों का वनडे सीरीज में अब तक का प्रदर्शन

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला गया था. जहां पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका को रोमांचक अंदाज में मात दी. जिसके बाद अब अगले मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं.

पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने छह विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में अब यह दूसरा वनडे दोनों टीमों के लिए काफी जरूरी हो गया है. दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की होगी. पाकिस्तान दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर अजेय 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी. पिछले मैच में जीत से पाकिस्तान का आत्मविश्वास काफी बढ़ा होगा और वे घरेलू मैदान का फायदा उठाना चाहेंगे. पाकिस्तान की नजरें इस सीरीज को जल्दी खत्म करने पर टिकी होंगी. दूसरी ओर श्रीलंका के लिए यह मुकाबला किसी 'करो या मरो' से कम नहीं है. यदि श्रीलंका यह मैच हार जाते हैं, तो उनके हाथ से सीरीज फिसल जाएगा.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे हेड टू हेड (PAK vs SL ODI Head To Head)

वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच 158 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 94 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 59 मैच में जीत मिली है. एक मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा हैं. चार मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (PAK vs SL Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में पाकिस्तान का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. श्रीलंका के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर पाकिस्तान की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. पाकिस्तान के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का दूसरा मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

पाकिस्तान की जीत की संभावना: 55%

श्रीलंका की जीत की संभावना: 45%

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs SL 2nd ODI Probable Playing XI)

पाकिस्तान: फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, नसीम शाह.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड