Pakistan vs South Africa Women 1st T20I 2024 Live Streaming: पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका महिला पहला टी20 मैच आज, यहां जानें कैसे देखें मैच का लाइव मुकाबला
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का प्रसारण टीवी पर लाइव उपलब्ध नहीं होगा. लेकिन फैंस के लिए खुशखबरी है कि इस रोमांचक सीरीज के मुकाबले की स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड (FanCode App) और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. जहां फैंस का मैच या सीरीज का पास लेकर मैच का लुफ्त उठा सकते है.
Pakistan Women’s National Cricket Team vs South Africa Women’s National Cricket Team 1st T20I 2024 Live Telecast: पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पहला टी20आई मैच 16 सितम्बर(सोमवार) को मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम(Multan Cricket Stadium) में खेला जाएगा. लौरा वोल्वार्ड्ट(Laura Wolvaardt) की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका(South Africa) महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप से पहले खुद को परखने के लिए पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम से भिड़ेगी. वोल्वार्ड्ट की टीम पाकिस्तानी परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने और आगामी टूर्नामेंट के लिए इसका उचित उपयोग करने की कोशिश करेगी. 3 मैचों की यह सीरीज यूएई में 3-20 अक्टूबर से शुरू होने वाले आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीमों की तैयारियों का हिस्सा होगी. इस सीरीज की स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स के लिए नीचें पढ़ना जारी रखें. यह भी पढ़ें: महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा पाकिस्तान से मुकाबला, देखें फुल फिक्सचर
पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड:
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह , तस्मिया रुबाब, तुबा हसन
दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, मिके डी रिडर (विकेटकीपर), अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), मारिज़ैन कप्प, अयाबोंगा खाका , सुने लुस, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सेशनी नायडू, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मैच का टेलीकास्ट टीवी पर कहां देखें?
भारत में साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान महिला टी20 सीरीज का टीवी पर प्रसारण अधिकार किसी भी के पास नहीं है, जिसके चलते पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच का प्रसारण टीवी पर लाइव उपलब्ध नहीं होगा. इस मुकाबले की स्ट्रीमिंग संबंधित डिटेल्स के लिए देखें.
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मुकाबला का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का प्रसारण टीवी पर लाइव उपलब्ध नहीं होगा. लेकिन फैंस के लिए खुशखबरी है कि इस रोमांचक सीरीज के मुकाबले की स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड (FanCode App) और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. जहां फैंस का मैच या सीरीज का पास लेकर मैच का लुफ्त उठा सकते है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2024 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

