Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd ODI Match 2025 Pitch Report: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (PAK vs SA ODI Series) का तीसरा और निर्णायक मुकाबला कल यानी आठ नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फैसलाबाद (Faisalabad) के इकबाल स्टेडियम (Iqbal Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-1 की बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. जबकि, पाकिस्तान की टीम सीरीज में वापसी करने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की अगुवाई शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) कर रहें हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान मैथ्यू ब्रीत्ज़के (Matthew Breetzke) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs India 5th T20I Match Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खलेगी. मैथ्यू ब्रीट्ज़के (Matthew Breetzke) युवा और प्रतिभाशाली टीम की कप्तानी करेंगे. दूसरी ओर, पाकिस्तान ने आखिरी वनडे सीरीज अगस्त में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेली थी. मोहम्मद रिज़वान को कप्तानी से हटाए जाने के बाद अब शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) अपने नए कार्यकाल की शुरुआत करने जा रहे हैं.
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे रिकॉर्ड (PAK vs SA ODI Stats)
वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच आपसी टक्कर का इतिहास काफी लंबा है. दोनों ही टीमें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 1992 से खेल रही है. जिसके बाद अब तक दोनों ही टीमें एक-दूसरे से 88 मैचों में भिड़ चुकी हैं. जिसमें पाकिस्तान ने 34 मैच जीते हैं. तो वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 53 मैचों में जीत दर्ज की है और 1 मैच बेनतीजा रहा है.
फैसलाबाद की पिच रिपोर्ट (Iqbal Stadium, Faisalabad Pitch Report)
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्याणक मुकाबला कल फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला जाएगा. फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में साल 2008 के बाद पहला इंटरनेशनल मैच होने जा रहा है. इस पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है. इस पिच पर बैटिंग करना तो आसान हैं हालांकि नई गेंद के साथ पिच पर नमी की वजह से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. इसके बाद गेंद चमक छोड़ने के बाद बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है ऐसे में 280 रन तक का स्कोर बनाया जा सकता है. यहां मेजबान पाकिस्तान की टीम बैलेंस दिख रही है तो साथ ही उनका घरेलू मैदान है ऐसे में पिच का फायदा उन्हें मिल सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Pakistan vs South Africa 3rd ODI Match Likely Playing XI)
पाकिस्तान: सईम अयूब, फखर जमान, बाबर आजम, सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, अबरार अहमद.
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोर्ज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मैथ्यू ब्रीट्ज़के (कप्तान), डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएट्जी, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY