Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 28 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज के बाद रावलपिंडी में पहला टी20 मुकाबला खेलेगी. दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर सीरीज को बराबरी पर समाप्त किया है. इस सीरीज में भी दक्षिण अफ्रीका से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. इस सीरीज में पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान डोनोवर फरेरा (Donovan Ferreira) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ़्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब, मोहम्मद नवाज़ और शाहीन अफरीदी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर दक्षिण अफ्रीका टीम की तो क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस और कॉर्बिन बॉश अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 में सेंचुरिन के मैदान पर खेला गया था जहां मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका ने 19.3 ओवर में 207 रनों का लक्ष्य हासिल करके पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदकर हार का स्वाद चखाया था.
डोनोवर फरेरा इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पिछली टी20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली जो की 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम ने अपना पिछला टी20 मुकाबला एशिया कप के दौरान टीम इंडिया के खिलाफ खेला था जिसमें वह 5 विकेट से हार गई थी. सलमान अली आगा पाकिस्तान टीम की कमान संभाल रहे हैं. अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीम इस सीरीज से ही रूपरेखा तैयार करेगी.
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पिछले पांच सालों में 10 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें दोनों टीमों ने पांच-पांच मैच जीते हैं. दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम की थीं. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 में सेंचुरिन के मैदान पर खेला गया था. जहां मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका ने 19.3 ओवर में 207 रनों का लक्ष्य हासिल करके पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदकर हार का स्वाद चखाया था.
पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs SA Test Head To Head Record)
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला हैं. दोनों टीमों ने 12-12 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस सीरीज में दोनों टीमें बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी.
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच (Rawalpindi Cricket Stadium Pitch Report)
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 28 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. गइस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना खूब पसंद करती है और ऐसा करते हुए यहां आठ टी20 इंटरनेशनल में से छह जीते गए हैं. यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 130 रन रहा है. रावलपिंडी के मैदान पर आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 में खेला गया था. जहां न्यूजीलैंड की टीम ने 18.2 ओवर में 179 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीत हासिल की थी. बल्लेबाजी के अनुकूल पिच होने के बाद अंतिम सत्रों में गेंदबाजों को मदद मिलती है.
रावलपिंडी के मौसम का हाल (Rawalpindi Weather Report)
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 28 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की वेदर रिपोर्ट काफी अच्छी है. तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. ह्यूमिडिटी 55% तक रहने की उम्मीद है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs SA 1st T20I Likely Playing XI)
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, बाबर आज़म, सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज़ , मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, फहीम अशरफ, नसीम शाह, अबरार अहमद.
दक्षिण अफ्रीका: लुआन ड्रे प्रीटोरियस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवर फरेरा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, ओटनिल बार्टमैन, लुंगी एनगिडी, नंद्रे बर्गर, लिजाद विलियमस.
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY