Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 रनों का लक्ष्य, साहिबजादा फरहान ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड
नामीबिया की टीम को स्टार गेंदबाज जैक ब्रासेल ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. नामीबिया की ओर से जैक ब्रासेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. जैक ब्रासेल के अलावा गेरहार्ड इरास्मस ने एक विकेट चटकाए. नामीबिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 200 रन बनाने हैं.
Pakistan National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 35th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club, Colombo) में खेला जा रहा है. ग्रुप A में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है और नॉकआउट में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगी. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की अगुवाई सलमान आगा कर रहे हैं, जबकि नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
इस रोमांचक मुकाबले में जहां पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर में बाबर आज़म, फखर ज़मान और साइम अयूब नजर आएंगे, वहीं नामीबिया की तरफ से ज़ेन ग्रीन, गेरहार्ड इरास्मस और जान फ्रायलिंक पारी की शुरुआत कर सकते हैं. सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच संतुलित मानी जाती है, ऐसे में फैंस को एक प्रतिस्पर्धी मुकाबले की उम्मीद है.
सलमान आगा की अगुवाई में पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. वहीं नामीबिया की टीम मजबूत प्रतिद्वंदी को चुनौती देने और बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरी है.
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा नाबाद 100 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान साहिबजादा फरहान ने महज 58 गेंदों पर 11 चौके और चार छक्के लगाए. साहिबजादा फरहान के अलावा कप्तान सलमान आगा ने 38 रन बनाए.
दूसरी तरफ, नामीबिया की टीम को स्टार गेंदबाज जैक ब्रासेल ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. नामीबिया की ओर से जैक ब्रासेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. जैक ब्रासेल के अलावा गेरहार्ड इरास्मस ने एक विकेट चटकाए. नामीबिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 200 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 199/3, 20 ओवर (साहिबजादा फरहान नाबाद 100 रन, सईम अयूब 14 रन, सलमान आगा 38 रन, ख्वाजा नफे 5 रन और शादाब खान नाबाद 36 रन.)
नामीबिया की गेंदबाजी: (जैक ब्रासेल 2 विकेट और गेरहार्ड इरास्मस 1 विकेट).
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.