Pakistan vs England 3rd Test 2024 Day 3 Preview: जो रूट और हैरी ब्रूक इंग्लैंड के लिए बनेंगे संकटमोचक या पाकिस्तानी गेंदबाज करेंगे तांडव? तीसरे दिन के खेल से पहले जानें मिनी बैटल, पिच रिपोर्ट, मौसम और स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम टेस्ट में अब तक 90 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. इंग्लैंड ने 30 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 22 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसेक अलावा 39 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं. पिछली बार ये दोनों टीमें 2022 में भिड़ी थीं. तब इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 3-0 से टेस्ट सीरीज जीत हासिल की थी.

joe root, harry brook (Photo: @TheRealPCB_Live)

Pakistan National Cricket Team vs England National Cricket Team 3rd Test Match Day 3 Preview: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में एक पारी और 47 रन से जीत दर्ज की थी. हालांकि दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी करते हुए 152 रन से इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान शान मसूद (Shan Masood) के हाथों में हैं. वहीं इंग्लैंड क्रिकेट टीम की अगुवाई बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे हैं. ऐसे में मेजबान टीम की नजर इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. Pakistan vs England, 3rd Test Day 2 Full Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, पाकिस्तान ने मैच में बनाई मजबूत पकड़, दूसरी पारी में इंग्लैंड के 3 बल्लेबाज लौटे पवेलियन; यहां देखें दूसरे दिन का वीडियो हाइलाइट्स

दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने नौ ओवरों में तीन विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 20 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इंग्लैंड की टीम अभी भी 53 रन पीछे हैं. इंग्लैंड की तरफ जो रूट नाबाद पांच रन और हैरी ब्रूक नाबाद तीन रन बनाकर खेल रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से नोमान अली ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए.

हेड टू हेड आंकड़े (PAK vs ENG Head To Head Record):

पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम टेस्ट में अब तक 90 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. इंग्लैंड ने 30 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 22 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसेक अलावा 39 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं. पिछली बार ये दोनों टीमें 2022 में भिड़ी थीं. तब इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 3-0 से टेस्ट सीरीज जीत हासिल की थी.

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल रहती है. तीसरे दिन भी स्पिनरों को मदद मिलने की संभवाना है. इसके अलावा चौथे और पांचवें दिन के खेल से स्पिनर एक प्रमुख रोले निभा सकतें हैं. आंकड़ों के अनुसार, रावलपिंडी में पहली पारी का औसत कुल 341 है जबकि दूसरी पारी का औसत कुल 403 है. तीसरी पारी का औसत कुल 239 है जबकि चौथी पारी का औसत कुल 168 है. स्टेडियम में अब तक का सबसे बड़ा कुल स्कोर 657/10 है, जो इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था.

मौसम का हाल

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच रावलपिंडी में आज से खेला जा रहा हैं. मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, 26 अक्टूबर को शहर का तापमान दिन में 28 डिग्री सेल्सियस और रात में 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं. दिन में आसमान आंशिक रूप से बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन रात में मौसम साफ रहेगा. दिन में आर्द्रता 55% और रात में 70% रहेगी. पहले दिन दिन बारिश की संभावना केवल 1% है.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच में मुख्य खिलाड़ी (Key Players): कप्तान बेन स्टोक्स, जो रूट, हैरी ब्रुक, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, सऊद शकील, साजिद खान और नोमान अली ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है, जिनपर सबकी निगाहें होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रुट और साजिद खान के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. इसके अलावा बेन स्टोक्स और नोमान अली के बीच की टक्कर दिलचस्प होगी. बाकी वैसे दोनों टीमों के पास एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है. जो गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी. इसके अलावा दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है.

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल कल यानी 26 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

बता दें की भारत में किसी भी टीवी चैनल पर पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण नहीं होगा. हालांकि लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से तीसरे टेस्ट मैच के खेल का लुफ्त उठा सकतें हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड