Pakistan vs England 2nd Test 2024 Day 3 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 239 रन; यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल 17 अक्टूबर गुरुवार खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए.
Pakistan National Cricket Team vs England National Cricket Team 2nd Test 2024 Day 3 Live Streaming: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल 17 अक्टूबर गुरुवार खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से दूसरे दिन बेन डकेत ने शतकीय पारी खेली. डकेत ने 129 गेंदों में 114 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 16 चौके लगाए. इसके अलावा जो रूट ने 34 रन और ओली पोप ने 29 रन बनाए. फ़िलहाल इंग्लैंड की ओर से जेमी स्मिथ 33 गेंदों में 12 रन और ब्रायडन कार्से 19 गेंदों में 2 रन बनाकर नाबाद हैं. दूसरी ओर, पाकिस्तान की ओर से साजिद खान ने 19 ओवर में 86 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. जबकि नोमान अली को 2 विकेट मिले. वहीं पाकिस्तान की पहली पारी दूसरे दिन 123.3 ओवर में 366 रन सिमट गई. इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में जैक लीच ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. यह भी पढें: India vs New Zealand 1st Test 2024 Day 2 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल कब से खेला जाएगा?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल आज यानी 17 अक्टूबर गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच
बता दें की भारत में किसी भी टीवी चैनल पर पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण नहीं होगा. हालांकि लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल का लुफ्त उठा सकतें हैं.
दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), मैथ्यू पॉट्स, ब्रायडन कार्स, जैक लीच, शोएब बशीर
पाकिस्तान: सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, नोमान अली, साजिद खान, जाहिद महमूद
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 08:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

