India vs New Zealand 1st Test 2024 Day 2 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल आज यानी 17 अक्टूबर बुधवार से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले दिन का खेल बारिश के कारण बिना टॉस हुए रद्द हो गया.
Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st Test 2024 Day 2 Live Streaming: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल आज यानी 17 अक्टूबर गुरुवार से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले दिन का खेल बारिश के कारण बिना टॉस हुए रद्द हो गया. दूसरे दिन भी मौसम में कोई सुधार नहीं दिख रहा है, बैंगलोर में एक बार फिर खराब मौसम की उम्मीद है. ऐसे में दूसरे दिन के खेल में बारिश रुकवाट बन सकती है. यह भी पढें: SL vs WI 3rd T20I 2024 Preview: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
बता दें की टीम इंडिया ने हाल ही में बांग्लादेश का दो टेस्ट मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ किया था. भारतीय टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में 11 मैचों में 8 जीत, 2 हार और 1 ड्रा के साथ 98 अंक और 74.24 पीसीटी है और टीम पहले स्थान पर है. ऐसे में भारत की नजरें पहले टेस्ट में कीवी टीम को हराकर सीरीज में 1-0 बढ़त हासिल करना चाहेगी. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हार का सामना पड़ा था. ऐसे में मेहमान टीम भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को जीतना चाहेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में कीवी टीम 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ छठें स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक टेस्ट सीरीज देखने को मिल सकती हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल कब से खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल 17 अक्टूबर गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच
बता दें की भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स18 और कलर्स सिनेप्लेक्स चैनलों पर उपलब्ध होगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा आगामी सीरीज के पल-पल की जानकारी आप लेटेस्टली की वेबसाइट पर देख सकते हैं.
पहले टेस्ट की संभावित प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमरा, आकाश दीप, कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, एजाज पटेल, मैट हेनरी
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 07:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

