Pakistan vs Bangladesh 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: पाकिस्तान को हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी बांग्लादेश, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

बांग्लादेश टीम ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में टी20 सीरीज जीती है. बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया था. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम जब आखिरी बार बांग्लादेश के सामने उतरी थी तो उसे हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम किया था. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 20 जुलाई को ढाका में खेला गया.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025 Toss Prediction: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 24 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को आठ रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे मुकाबले को जीतकर बांग्लादेश की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, पाकिस्तान की टीम लाज बचाने के लिए खेलेगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. बांग्लादेश टीम की बात करें तो उसके हौसले बुलंद हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. यह भी पढ़ें: How To Watch Australia Champions vs West Indies Champions, 7th Match WCL 2025 Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम वेस्ट इंडीज चैंपियंस के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, बस एक क्लिक पर जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए मुकाबले का लुफ्त

बांग्लादेश टीम ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में टी20 सीरीज जीती है. बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया था. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम जब आखिरी बार बांग्लादेश के सामने उतरी थी तो उसे हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम किया था. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 20 जुलाई को ढाका में खेला गया. इसके बाद 22 जुलाई को दूसरा टी20 मैच और 24 जुलाई को तीसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा. सभी मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे.

पाकिस्तान भी इस सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर चुका है. पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है. बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो गई हैं. टीम में फखर ज़मान और फहीम अशरफ की भी वापसी हुई है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK T20I Head To Head)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. दोनों टीमों के बीच 24 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम को 19 टी20 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि, बांग्लादेश ने सिर्फ पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. बांग्लादेश की धरती पर दोनों टीमों के बीच आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान ने छह मुकाबले अपने नाम किए है. जबकि, बांग्लादेश की टीम सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है.

इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

सलमान आगा: पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा ने हाल के मुकाबलों में अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है. सलमान आगा ने 7 मैचों में 64.83 की औसत और 107.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 389 रन बनाए हैं. सलमान आगा की लगातार रन बनाने की क्षमता पाकिस्तान के मिडिल आर्डर को मजबूती देती है.

अबरार अहमद: पाकिस्तान के युवा गेंदबाज अबरार अहमद ने पिछले 7 मैचों में 5.04 की इकॉनमी और 14 विकेट अपने नाम किए हैं. अबरार अहमद पहले टी20 मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से बंगलदेश की कमर तोड़ सकते हैं.

साइम अय्यूब: पाकिस्तान के घातक बल्लेबाज साइम अय्यूब ने पिछले 10 मैचों में 208 रन बनाए हैं. इस दौरान साइम अय्यूब की स्ट्राइक रेट 112 की रही है. साइम अय्यूब अपनी घातक बल्लेबाजी से विरोधी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते है.

लिटन दास: बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने पिछले 10 मैचों में 22.11 की औसत और 106.41 की स्ट्राइक रेट के साथ 199 रन बनाए हैं. लिटन दास का अनुभव और स्थिरता बांग्लादेश के लिए पारी को संभालने में अहम भूमिका निभा सकती है.

रिशाद हुसैन: बांग्लादेश के गेंदबाज रिशाद हुसैन ने पिछले 9 मैचों में 8.28 की इकॉनमी से 16 विकेट लिए हैं. रिशाद हुसैन की तेज़ गेंदबाजी ने नई गेंद से विकेट दिलाने के अलावा डेथ ओवरों में भी प्रभावी प्रदर्शन किया है.

तंजीम हसन साकिब: बांग्लादेश के बल्लेबाज तंजीम हसन साकिब ने पिछले 8 मैचों में 91 रन बनाए हैं. हालांकि तंजीम हसन साकिब का प्रदर्शन औसत रहा है, लेकिन उनमें पारी की शुरुआत में टीम को मजबूती देने की क्षमता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पाकिस्तान: साहिबज़ादा फरहान, साइम अय्यूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज़, सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद नवाज़, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, अब्बास अफरीदी, सुहैब मक़ीम, अबरार अहमद.

बांग्लादेश: परवेज़ हुसैन इमोन, तंजीद हसन, लिटन दास (कप्तान/विकेटकीपर), तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकेर अली, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शोरीफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

BAN vs PAK Head To Head BAN vs PAK Live Match BAN vs PAK Live Match Score BAN vs PAK Live Streaming BAN vs PAK Live Toss BAN vs PAK Match Winner Prediction BAN vs PAK Pitch Report BAN vs PAK Score BAN vs PAK Scorecard BAN vs PAK T20 Series BAN vs PAK Toss Winner BAN vs PAK Weather bangladesh national cricket team Bangladesh national cricket team vs Pakistan national cricket team Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Players Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Scorecard Bangladesh vs Pakistan Head To Head Bangladesh vs Pakistan Live Match Bangladesh vs Pakistan Live Match Score bangladesh vs pakistan live streaming Bangladesh vs Pakistan Live Toss Bangladesh vs Pakistan Match Winner Prediction Bangladesh vs Pakistan Pitch Report Bangladesh vs Pakistan Score Bangladesh vs Pakistan Scorecard Bangladesh vs Pakistan T20 Series Bangladesh vs Pakistan Toss Winner Bangladesh vs Pakistan Weather dhaka Dhaka Pitch Report Dhaka Weather Dhaka Weather Report Dhaka Weather Update How To Watch BAN vs PAK Live Streaming In India How To Watch Bangladesh vs Pakistan Live Streaming In India Litton Das Pakistan national cricket team Salman Agha Shere Bangla National Stadium Shere Bangla National Stadium Pitch Report Shere Bangla National Stadium Weather ढाका ढाका पिच रिपोर्ट ढाका मौसम ढाका मौसम अपडेट ढाका मौसम रिपोर्ट पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत में बांग्लादेश बनाम आयरलैंड लाइव टेलीकास्ट लिटन दास शेरे बंगला नेशनल स्टेडियम शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम शेरे। बांग्ला नेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट सलमान आगा

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\