Pakistan vs Bangladesh, 2nd Test 2024 Day 3 Highlights Video: तीसरे दिन बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने बरपाया कहर, पाकिस्तान ने दो विकेट खोकर बनाए 9 रन; बस एक क्लिक पर देखें हाईलाइट

वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 78.4 ओवरों में 262 रन बनाकर सिमट गई. बांग्लदेश की ओर से लिटन दास ने शतकीय पारी खेली. लिटन दास ने बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा 138 रन बनाए. अपनी इस पारी में लिटन दास ने 228 गेंदों पर चार छक्के और तेरह चौके लगाए. लिटन दास के अलावा मेहदी हसन मिराज ने 78 रन बनाए.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X/@Cricbuzz)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Day 3 Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 30 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में से खेला जा रहा हैं. पहले दिन का खेल बारिश की वजह से रद्द हो गया था. पहले टेस्ट में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. तीसरेसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. तीसरेसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 3.4 ओवरों में दो विकेट खोकर नौ रन बना लिए हैं. सईम अय्यूब 6 रन बनाकर खेल रहे हैं. पाकिस्तान की टीम ने 21 रन की बढ़त बना ली हैं. Pakistan vs Bangladesh, 2nd Test Day 3 Stumps Scorecard: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दो विकेट खोकर बनाए 9 रन, बांग्लादेश ने की शानदार वापसी; यहां देखें स्कोरकार्ड

इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद सईम अयूब और कप्तान शान मसूद ने पारी को संभालते हुए शतकीय साझेदारी की.

पाकिस्तान की पहली पारी महज 274 रनों पर सिमट गई हैं. पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए. सईम अयूब के अलावा कप्तान शान मसूद 57 रन और आगा सलमान ने 54 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. मेहदी हसन मिराज के अलावा तस्कीन अहमद ने तीन विकेट अपने नाम किए. पाकिस्तान को ये सीरीज बचाने के लिए बांग्लादेश की टीम को जल्द आलआउट करना पड़ेगा.

वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 78.4 ओवरों में 262 रन बनाकर सिमट गई. बांग्लदेश की ओर से लिटन दास ने शतकीय पारी खेली. लिटन दास ने बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा 138 रन बनाए. अपनी इस पारी में लिटन दास ने 228 गेंदों पर चार छक्के और तेरह चौके लगाए. लिटन दास के अलावा मेहदी हसन मिराज ने 78 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने सबसे ज्यादा छह विकेट चटकाए. खुर्रम शहजाद के अलावा मीर हमजा और आगा सलमान ने दो-दो विकेट झटके.

एक क्लिक पर देखें तीसरे दिन की हाईलाइट:

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

\