Pakistan vs Bangladesh 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी पाकिस्तान, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 25 मई से 3 जून तक फैसलाबाद और लाहौर में खेली जाएगी. शुरुआत में फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) के तहत तीन वनडे और तीन टी20 सीरीज के रूप में निर्धारित इस दौरे को संशोधित कर पांच टी20 मैच शामिल किए गए हैं. 21 मई को बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान पहुंचेगी और 22 से 24 मई तक इकबाल स्टेडियम में प्रैक्टिस की.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd T20I Match 2025 Key Players To Watch: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा टी20 मुकाबला कल यानी 30 मई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 37 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं.पाकिस्तान दौरे से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है. उसके स्पीड स्टार मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) हाथ में लगी चोट की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले आगामी तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) कर रहे हैं. जबकि, बांग्लादेश की कमान लिटन दास (Litton Das) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Bengaluru Beat Punjab, Qualifier 1 Scorecard: पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल के फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, फिलिप साल्ट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें PBKS बनाम RCB के मैच का स्कोरकार्ड

दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 25 मई से 3 जून तक फैसलाबाद और लाहौर में खेली जाएगी. शुरुआत में फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) के तहत तीन वनडे और तीन टी20 सीरीज के रूप में निर्धारित इस दौरे को संशोधित कर पांच टी20 मैच शामिल किए गए हैं. 21 मई को बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान पहुंचेगी और 22 से 24 मई तक इकबाल स्टेडियम में प्रैक्टिस की.

पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का हाल

पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 201 रन बनाए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 202 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 19.2 ओवर में महज 164 रन बनाकर सिमट गई.

तीन मैचों की यह सीरीज पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों के लिए अगले साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी का मैदान साबित होगी. खासकर घरेलू टीम इस प्रारूप में लगातार निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर आगे बढ़ना चाहेगी. यह श्रृंखला पांच दिनों तक चलेगी, जिसमें दूसरा मैच शुक्रवार, 30 मई को होगा और अंतिम मैच रविवार, 1 जून को होगा. वहीं बांग्लादेश की टीम भी इस सीरीज में अपना दमखम दिखाना चाहेगी. बांग्लादेश की कमान लिटन दास के हाथों में होगी. जबकि सलमान अली अघा पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे. दोनों टीमें संतुलित हैं. ऐसे में एक रोमांचक मैच की उम्मीद होगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs BAN Head To Head Record)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अबतक 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, बांग्लादेश की टीम को महज तीन मैचों में जीत मिली हैं.

इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

सलमान आगा: पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा ने हाल के मुकाबलों में अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है. सलमान आगा ने 7 मैचों में 64.83 की औसत और 107.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 389 रन बनाए हैं. सलमान आगा की लगातार रन बनाने की क्षमता पाकिस्तान के मिडिल आर्डर को मजबूती देती है.

हसन अली: पाकिस्तान के युवा गेंदबाज हसन अली ने पिछले 7 मैचों में 5.04 की इकॉनमी और 14 विकेट अपने नाम किए हैं. हसन अली पहले टी20 मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से बंगलदेश की कमर तोड़ सकते हैं.

हारिस रऊफ: पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज हारिस रऊफ ने पिछले 10 मैचों में 19 विकेट झटके हैं. इस दौरान हारिस रऊफ की इकॉनमी 5.74 रही है. हारिस रऊफ के यॉर्कर और गति से विरोधी बल्लेबाजों को खेलने में मुश्किल होती है.

लिटन दास: बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने पिछले 10 मैचों में 22.11 की औसत और 106.41 की स्ट्राइक रेट के साथ 199 रन बनाए हैं. लिटन दास का अनुभव और स्थिरता बांग्लादेश के लिए पारी को संभालने में अहम भूमिका निभा सकती है.

रिशाद हुसैन: बांग्लादेश के गेंदबाज रिशाद हुसैन ने पिछले 9 मैचों में 8.28 की इकॉनमी से 16 विकेट लिए हैं. रिशाद हुसैन की तेज़ गेंदबाजी ने नई गेंद से विकेट दिलाने के अलावा डेथ ओवरों में भी प्रभावी प्रदर्शन किया है.

तंजीम हसन साकिब: बांग्लादेश के बल्लेबाज तंजीम हसन साकिब ने पिछले 8 मैचों में 91 रन बनाए हैं. हालांकि तंजीम हसन साकिब का प्रदर्शन औसत रहा है, लेकिन उनमें पारी की शुरुआत में टीम को मजबूती देने की क्षमता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सईम अयूब, फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद इरफान खान, खुशदिल शाह, शादाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, महेदी हसन, शमीम हुसैन, जेकर अली, हसन महमूद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान, रिशाद हुसैन.

नोट: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

bangladesh bangladesh national cricket team Gaddafi Stadium Gaddafi Stadium Pitch Report LAHORE Lahore Pitch Report Lahore Weather Lahore Weather Update Litton Das PAK vs BAN PAK vs BAN Head To Head PAK vs BAN Live Match Scorecard PAK vs BAN Live Score PAK vs BAN Live Streaming PAK vs BAN Live Toss Update PAK vs BAN Match Winner Prediction PAK vs BAN Pitch Report PAK बनाम BAN PAK बनाम BAN पिच रिपोर्ट PAK बनाम BAN मैच विजेता भविष्यवाणी PAK बनाम BAN लाइव टॉस अपडेट PAK बनाम BAN लाइव मैच स्कोरकार्ड PAK बनाम BAN लाइव स्कोर PAK बनाम BAN लाइव स्ट्रीमिंग PAK बनाम BAN हेड टू हेड Pakistan Pakistan national cricket team Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team pakistan v/s bangladesh Pakistan vs Bangladesh 1st T20I Match Pakistan vs Bangladesh Live Match Scorecard Pakistan vs Bangladesh Live Score Pakistan vs Bangladesh Live Streaming In Bangladesh pakistan vs bangladesh live streaming in india Pakistan vs Bangladesh Pitch Report Salman Agha Where To Watch Pakistan vs Bangladesh गद्दाफी स्टेडियम गद्दाफी स्टेडियम पिच रिपोर्ट पाकिस्तान पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश बांग्लादेश में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंग बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंग लाहौर लाहौर पिच रिपोर्ट लाहौर मौसम लाहौर मौसम अपडेट लिटन दास सलमान आगा

\