Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को महज 157 रनों पर समेटा, शाहीन अफरीदी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और घातक सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान जोश इंग्लिस और मार्नस लाबुशेन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 46 रन तक लेकर गए.

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 3rd ODI Match Scorecard Update: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 4 जून को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान को 41 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी. अब इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी. पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अपने संयोजन को मजबूत करना चाहती है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की युवा टीम शानदार प्रदर्शन के साथ सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है. इस सीरीज में पाकिस्तान की कप्तानी शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान जोश इंगलिस (Josh Inglis) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: ENG vs NZ, 1st Test Match: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 150 टेस्ट मैचों की मेजबानी करने वाला बना दुनिया का पहला मैदान

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 113 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पलड़ा भारी रहा हैं. 72 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत मिली है, जबकि 37 मैच पाकिस्तान ने अपने नाम किए हैं. एक मुकाबला टाई रहा है, जबकि तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. हालिया फॉर्म की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में तीन जीत दर्ज की हैं, जबकि पाकिस्तान को तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, गाजी घोरी और सलमान अली आगा जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अर्फात मिन्हास पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम में जोश इंगलिस, कैमरून ग्रीन और मैट रेनशॉ जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में नाथन एलिस, एडम जम्पा और तनवीर संघा पाकिस्तान के बल्लेबाजों को चुनौती दे सकते हैं.

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और घातक सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान जोश इंग्लिस और मार्नस लाबुशेन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 46 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 42 ओवरों में महज 157 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान जोश इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 67 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जोश इंग्लिस ने गेंदों पर चौके और छक्के लगाए. जोश इंग्लिस के अलावा मार्नस लाबुशेन और एलेक्स केरी ने 19-19 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पाकिस्तान को कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. शाहीन शाह अफरीदी के अलावा अबरार अहमद और शादाब खान ने दो-दो विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 158 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी: 157/10, 42 ओवर (मैथ्यू शॉर्ट 0 रन, जोश इंग्लिस 65 रन, मार्नस लाबुशेन 19 रन, एलेक्स कैरी 19 रन, कैमरून ग्रीन 7 रन, मैट रेनशॉ 4 रन, ओलिवर पीक 7 रन, नाथन एलिस 1 रन, कूपर कॉनली 3 रन, मैथ्यू कुहनेमैन नाबाद 9 रन और एडम ज़म्पा 10 रन.)

पाकिस्तान की गेंदबाजी: (शाहीन शाह अफरीदी 3 विकेट, हारिस रऊफ 1 विकेट, अबरार अहमद 2 विकेट और शादाब खान 2 विकेट).

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट