Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 3rd ODI Match Key Players To Watch: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 4 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से खेला जाएगा. सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 41 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में शानदार वापसी की थी. ऐसे में दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि टीम के मुख्य कोच माइक हेसन 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को परख रहे हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को सौंपी गई हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई जोश इंगलिस (Josh Inglis) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Australia ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे पर अपनी युवा और दूसरे दर्जे की टीम भेजी है, लेकिन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चुनौती दी है. दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने धीमी पिच पर बेहतर खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम किया था. दूसरी ओर पाकिस्तान घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर सीरीज जीतने की कोशिश करेगा. बाबर आजम, सलमान अली आगा और गाजी घोरी जैसे बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी, जबकि गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मैच होगा. पाकिस्तान घरेलू मैदान पर सीरीज बचाने उतरेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया युवा खिलाड़ियों के दम पर सीरीज जीतने की कोशिश करेगा. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड (PAK vs AUS Head To Head)
वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 113 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने 72 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान की टीम को 37 मैचों में सफलता मिली है. एक मुकाबला टाई रहा है, जबकि तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला.
पाकिस्तान की टीम दूसरे वनडे में हार झेलने के बाद इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में बाबर आजम, गाजी घोरी और सलमान अली आगा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं शादाब खान और माज सदाकत भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अर्फात मिन्हास टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (PAK vs AUS Key Players To Watch)
पाकिस्तान के लिए बाबर आजम सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. बाबर अच्छी फॉर्म में हैं और टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. नसीम शाह की वापसी भी पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देगी.
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंगलिस आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से भरे हुए हैं. बल्लेबाजी में कैमरून ग्रीन और मार्नस लाबुशेन अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में एडम जम्पा टीम के तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. रावलपिंडी की पिच से उन्हें अच्छा टर्न मिलने की उम्मीद होगी.
पाकिस्तान की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी. बल्लेबाजी में बाबर आजम, सलमान अली आगा और साहिबजादा फरहान से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं.
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम भले ही युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी, लेकिन उसके पास मैच जिताने वाले कई खिलाड़ी मौजूद हैं. जोश इंगलिस और कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि एडम जम्पा और नाथन एलिस गेंदबाजी विभाग में अहम भूमिका निभाएंगे.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs AUS 3rd ODI Match Playing Prediction)
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, गाजी घोरी (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, अर्फात मिन्हास, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ और अबरार अहमद.
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस (कप्तान/विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, नाथन एलिस, तनवीर संघा, एडम जम्पा और मैथ्यू कुहनेमैन.
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY