Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 2nd T20I Match Live Score Update: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 31 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर पाकिस्तान की टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Aga) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें:
इस रोमांचक मुकाबले में सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, फहीम अशरफ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, कैमरून ग्रीन और एडम ज़म्पा ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड और शाहीन अफरीदी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं फखर जमान और मैट कुह्नमैन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप मजबूत नजर आती है. इस टीम में फखर जमान, सईम अयूब और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छी फॉर्म में हैं. हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को नजरअंदाज किया गया है. शादाब खान को इस सीरीज में मौका दिया गया है. वहीं, शाहीन, नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर तेज बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे.
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 17 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद सलामी बल्लेबाज सईम अय्यूब और कप्तान सलमान अली आगा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 72 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 198 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से कप्तान सलमान आगा ने सबसे ज्यादा 76 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सलमान आगा ने 40 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के लगाए. सलमान आगा के अलावा उस्मान खान ने 53 रन बनाए.
दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को मैथ्यू कुह्नमैन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नमैन, कूपर कोनोली, सीन एबॉट और एडम ज़म्पा ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नमैन, कूपर कोनोली, सीन एबॉट और एडम ज़म्पा के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 199 रन बनाने हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 198/5, 20 ओवर (साहिबजादा फरहान 5 रन, सईम अयूब 23 रन, सलमान आगा 76 रन, बाबर आजम 2 रन, उस्मान खान 53 रन, मोहम्मद नवाज नाबाद 9 रन और शादाब खान नाबाद 28 रन.)
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (जेवियर बार्टलेट 1 विकेट, मैथ्यू कुह्नमैन 1 विकेट, कूपर कोनोली 1 विकेट, सीन एबॉट 1 विकेट, एडम ज़म्पा 1 विकेट).
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY