क्रिकेट

Pakistan vs Australia, 1st T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप मजबूत नजर आती है. इस टीम में फखर जमान, सईम अयूब और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छी फॉर्म में हैं. हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को नजरअंदाज किया गया है. शादाब खान को इस सीरीज में मौका दिया गया है.

Pakistan vs Australia, 1st T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 1st T20I Match Live Scorecard Update: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड को अगले ग्लोबल से पहले आराम दिया गया है. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Aga) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Australia, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ तीन मुकाबलों की सीरीज से बाहर रहने के बाद पूर्व कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने टी20 टीम में वापसी की है. बाबर आजम हाल में खेले गए बिग बैश लीग (BBL) में रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए थे. बाबर आजम ने 11 मुकाबलों में सिर्फ 202 रन बनाए. बाबार आजम प्लेऑफ से पहले पाकिस्तान की टीम में शामिल होने के लिए अपनी बीबीएल फ्रेंचाइजी को छोड़ कर आ गए थे.

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Scorecard)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप मजबूत नजर आती है. इस टीम में फखर जमान, सईम अयूब और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छी फॉर्म में हैं. हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को नजरअंदाज किया गया है. शादाब खान को इस सीरीज में मौका दिया गया है. वहीं, शाहीन, नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर तेज बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2026 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).