Pakistan vs Australia, 1st T20I Match Key Players To Watch Out: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 14 और पाकिस्तान ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा. पाकिस्तान में दोनों टीमें सिर्फ एक बार (लाहौर, 2022) भिड़ी हैं, जहां ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा था.

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 1st T20I Match Pitch Report Key Players To Watch Out: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड को अगले ग्लोबल से पहले आराम दिया गया है. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Aga) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Australia, 1st T20I Match Prediction: पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सीरीज जीत के साथ आगाज करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप मजबूत नजर आती है. इस टीम में फखर जमान, सईम अयूब और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छी फॉर्म में हैं. हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को नजरअंदाज किया गया है. शादाब खान को इस सीरीज में मौका दिया गया है. वहीं, शाहीन, नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर तेज बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे.

इस रोमांचक मुकाबले में सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, फहीम अशरफ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, कैमरून ग्रीन और एडम ज़म्पा ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड और शाहीन अफरीदी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं फखर जमान और मैट कुह्नमैन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 14 और पाकिस्तान ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा. पाकिस्तान में दोनों टीमें सिर्फ एक बार (लाहौर, 2022) भिड़ी हैं, जहां ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा था. हालिया फॉर्म की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले लगातार पांच टी20 इंटरनेशनल जीते हैं. नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. इसी वजह से मिशेल मार्श की कप्तानी वाली टीम को इस मैच में फेवरेट माना जा रहा है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह (Key Players To Watch)

फखर ज़मान (Fakhar Zaman): पाकिस्तान की तरफ से इस मुकाबले में फखर ज़मान कोहराम मचा सकते हैं. फिलहाल फखर ज़मान अच्छी फार्म में है. फखर ज़मान ने आईएलटी20 में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. पिछला मैच एमआईई के खिलाफ खेला था जिसमें 69 रन बनाए थे.

उस्मान तारिक (Usman Tariq): पाकिस्तान की तरफ से इस टी20 मुकाबले में उस्मान तारिक अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम को कमर तोड़ सकते हैं. उस्मान तारिक ने अपने पिछले तीन टी20 मैचों में 9 विकेट लिए हैं.

नसीम शाह (Naseem Shah): पाकिस्तान की तरफ से नसीम शाह भी अच्छी फार्म में है. नसीम शाह ने भी आईएलटी20 टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है इस मैच में भी नसीम शाह विकेट निकाल सकते हैं.

मिचेल मार्श (Mitchell Marsh): ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने पिछले सात मैचों में 189 रन बनाए हैं. मिचेल मार्श ताबड़तोड़ आगाज के लिए जाने जाते हैं. इस मुकाबले में मिचेल मार्श पर सबकी निगाहें होंगी.

कैमरून ग्रीन (Cameron Green): ऑस्ट्रेलिया के घातक बल्लेबाज कैमरून ग्रीन ने पिछले सात मैचों में 33.83 की औसत और 120.11 की आक्रामक स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं. कैमरून ग्रीन की आक्रामक बल्लेबाजी टॉप ऑर्डर में टीम को गति प्रदान करती है.

बेन ड्वारशुइस (Ben Dwarshuis): ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज बेन ड्वारशुइस ने पिछले आठ मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं. इस मुकाबले में बेन ड्वारशुइस अपने गेंदबाजी से टीम इंडिया की कमर तोड़ सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs AUS 1st T20I Match Playing Prediction)

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद.

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, मिच ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मैट कुह्नमैन, एडम ज़म्पा, बेन ड्वारशुइस.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड