COVID-19: PCB ने 20 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इंग्लैंड रवाना होने की दी अनुमति

कोरोनावायरस के टेस्ट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन 20 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है जो रविवार को इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेंगे. पाकिस्तान को इंग्लैंड में तीन मैचों की टेस्ट और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Photo Credit: IANS)

कोरोनावायरस के टेस्ट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन 20 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है जो रविवार को इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेंगे. पाकिस्तान को इंग्लैंड में तीन मैचों की टेस्ट और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. पीसीबी ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी. टेस्ट टीम की कप्तानी अजहर अली करेंगे जबकि बाबर आजम उनके उप-कप्तान होंगे. इससे पहले इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पाकिस्तान टीम के रविवार को आने की पुष्टि कर दी थी. ईसीबी का यह ऐलान पीसीबी के 10 लोगों जिसमें खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं, के कोविड-19 पॉजिटिव निकल आने के बाद आया है.

सीरीज की तारीख पर हालांकि अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है. यह सीरीज बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में ही खेली जाएगी. ईसीबी ने कहा, "पाकिस्तान टीम ब्लैकफिंच से 14 दिनों के एकांतवास का दौरा शुरू करेंगे. इसके बाद वो डर्बिशायर जाएगी और 13 जुलाई को इनकोरा काउंटी ग्राउंड में तैयारी शुरू करेंगी जिसमें दो चार दिवसीय अभ्यास मैच शामिल हैं."

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट टीम में दानिश कनेरिया के साथ होता था भेदभाव, इस खिलाड़ी को बताया जिम्मेदार

उन्होंने कहा, "टूर करने वाली टीम के सभी लोगों का टेस्ट सफर करने से पहले किया जाएगा. जो लोग कोविड-19 पॉजिटिव होंगे उन्हें सफर करने की इजाजत नहीं दी जाएगी."

पाकिस्तानी टीम: अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम, आबिद अली, असद शफीक, फहीम अशरफ, फवाद आलम, इप्तिखार अहमद, ईमाद वसीम, इमाम उल हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मुसा खान, नसीम शाह, रोहेल नजीर, सरफराज अहमद, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, उस्मान शिनवारी और यासिर शाह.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड