T20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, चोटिल Sohaib Maqsood की जगह इस दिग्गज खिलाड़ी को मिला मौका

आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. ऑलराउंडर शोएब मलिक को शोएब मकसूद की जगह T20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार यानी आज इस खबर की पुष्टि की. बताया जा रहा है कि मकसूद चोटिल हैं ऐसी स्थिति में उनकी जगह मलिक को टीम में शामिल किया गया है.

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम (Photo Credits: Getty Images)

इस्लामाबाद, 9 अक्टूबर: आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप (ICC Men's T20 World Cup) के लिए पाकिस्तान (Pakistan) की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. ऑलराउंडर शोएब मलिक (Shoaib Malik) को शोएब मकसूद (Sohaib Maqsood) की जगह T20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने शनिवार यानी आज इस खबर की पुष्टि की. बताया जा रहा है कि मकसूद चोटिल हैं ऐसी स्थिति में उनकी जगह मलिक को टीम में शामिल किया गया है.

पीसीबी के मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने बयान जारी कर कहा, "मकसूद आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से बाहर होने की खबर से निराश हैं क्योंकि उन्होंने इस आयोजन के लिए कड़ी मेहनत की थी और वह शानदार फॉर्म में थे. हमें उनके लिए दुख है लेकिन चोटें खेल का हिस्सा हैं. मुझे यकीन है कि रिहेबिलिटेशन से गुजरने के बाद, वह भविष्य के कार्यों के लिए उपलब्ध होंगे."

यह भी पढ़ें- IPL 2021 सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भयावह सपना, लेकिन इन तीन स्टार बल्लेबाजों का रहा जलवा

बयान में कहा, "उनकी जगह टीम प्रबंधन से बातचीत के बाद हमने मलिक को टीम में शामिल करने का फैसला किया है. मुझे यकीन है कि मलिक का अनुभव पूरी टीम के काम आएगा." मलिक की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम 2007 टी20 विश्व कप में उपविजेता रही थी. वह 2009 में खिताब जीतने वाली पाकिस्तानी टीम का भी हिस्सा थे. मलिक 2010 टी20 विश्व कप में शामिल नहीं थे. लेकिन उन्होंने 2012, 2014 और 2016 के संस्करण में हिस्सा लिया था.

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हैरिस रौफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी और शोएब मलिक.

रिजर्व: खुशदिल शाह, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\