पाकिस्तान को स्टोक्स की अनुपस्थिति का फायदा उठाने की जरूरत: पूर्व बल्लेबाज रमीज राजा

पूर्व बल्लेबाज रमीज राजा का मानना है कि पाकिस्तान को इंग्लैंड के साथ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से आलराउंडर बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी का फायदा उठाना चाहिए. मेजबान इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में पिछला टेस्ट तीन विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है.

रमीज राजा (Photo Credits: Twitter)

लाहौर, 12 अगस्त: पूर्व बल्लेबाज रमीज राजा का मानना है कि पाकिस्तान (Pakistan) को इंग्लैंड के साथ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से आलराउंडर बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी का फायदा उठाना चाहिए. मेजबान इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में पिछला टेस्ट तीन विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पहले ही कह चुका है कि निजी कारणों के चलते स्टोक्स सीरीज के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

रमीज राजा ने यूट्यूब चैनल क्रिकेट बाज पर वहीद खान के साथ बातचीत के दौरान कहा, "वह (स्टोक्स) दुनिशया में सबसे प्रतिभाशाली आलराउंडर हैं. इसके अलावा, उनका नाम अब सर्वश्रेष्ठ में से एक की सूची में लिया जा रहा है." उन्होंने कहा, "वह इंग्लैंड के लिए एक प्रभावशाली बल्लेबाज रहे हैं और वह गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं. यह एक बड़ा नुकसान होगा (इंग्लैंड के लिए). पाकिस्तान को उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाने की जरूरत है."

यह भी पढ़ें: IPL 2020 से पहले Virat Kohli बने दुनिया के सबसे ज्यादा सर्च किए जानें वाले क्रिकेटर, Rohit Sharma दूसरे स्थान पर

इससे पहले, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा था कि टीम अगले दो टेस्ट मैचों में स्टार हरफनमौला खिलाड़ी स्टोक्स को मिस करेगी. आर्चर ने डेली मेल में अपने कॉलम में लिखा था, "हमें स्टोक्स के बिना काम को पूरा करना होगा. वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगर गेंद नहीं डालें, बल्लेबाजी न करें तब भी हम उन्हें मिस करेंगे. उनका ड्रेसिंग रूम में प्रभाव, वो मैदान पर क्या करते हैं इससे भी कहीं ज्यादा है."

उन्होंने कहा था, "जब मैं मैनचेस्टर में क्वारंटीन था, वह मेरे होटल के कमरे के पास से हमेशा गुजरते थे, जो रूट भी, दरवाजा खटखटाते थे और मेरा हाल चाल पूछते थे. वह अपने आस-पास के लोगों की चिंता करते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स