ENG vs PAK 2nd Test 2024 Day 4 Live Streaming: दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को जीत के लिए 8 विकेट की तलाश, तो इंग्लैंड को चाहिए 261 रन; यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें चौथे दिन का रोमांचक खेल

दुर्भाग्य से, भारत में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ 2024 प्रसारण भागीदार किसी के पास नहीं है. लेकिन भारत में PAK बनाम ENG दूसरे टेस्ट मैच का लाइव स्ट्रीमिंग राइट्स Fancode के पास हैं. जो इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे टेस्ट मैच का स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप(Fancode App) और वेबसाइट पर मैच और सीरीज पास के साथ- साथ मंथली पास के साथ उपलब्ध कराएगा.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs England National Cricket Team Live Telecast: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच 15 अक्टूबर से मुकाबला मुल्तान(Multan) के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम (Multan Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को जीत के लिए 8 विकेट की तलाश है, वही, इंग्लैंड को दूसरा टेस्ट जितने के लिए 261 रन की जरुरत हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने 11 ओवरों में दो विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं. ओली पोप नाबाद 21 रन और जो रूट नाबाद 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से साजिद खान और नोमान अली ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. यह भी पढ़ें: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दूसरा टेस्ट, पाकिस्तान की दूसरी पारी 221 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड को जीत लिए 261 रन की जरूरत; यहां देखें तीसरे दिन का स्कोरकार्ड

टॉस जीतने के बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज बढ़िया नहीं रहा.पहली पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 123.3 ओवरों में 366 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से डेब्यूटेंट कामरान गुलाम ने 224 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 118 रन बनाए. कामरान गुलाम के अलावा सलामी बल्लेबाज सईम अयूब ने 77 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जैक लीच के अलावा ब्रायडन कारसे को तीन विकेट मिले. जबकि, मैथ्यू पॉट्स ने दो और शोएब बशीर ने एक विकेट चटकाए. जवाब में पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम ने 67.2 ओवरों में छह विकेट खोकर 291 रन पर सिमट गई. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 114 रन बनाए. बेन डकेट के अलावा जो रूट ने 34 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से साजिद खान ने सबसे ज्यादा सात विकेट अपने नाम किए. साजिद खान के अलावा नोमान अली ने तीन विकेट लिए.

दूसरी पारी में 75 रनों की बढ़त लेकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 77 रन पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दूसरी पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 59.2 ओवरों में 221 रन बनाकर सिमट गई. जिसके बाद पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 297 रनों का लक्ष्य रखा. पाकिस्तान की तरफ से दूसरी पारी में आगा सलमान ने सबसे ज्यादा 63 रनों की शानदार पारी खेली. आगा सलमान के अलावा सऊद शकील ने 31 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. शोएब बशीर के अलावा जैक लीच को तीन विकेट मिले.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट 2024 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दूसरा टेस्ट मैच 15 अक्टूबर(मंगलवार) से मुल्तान(Multan) के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 AM से खेला जाएगा.

 पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट 2024 मैच के चौथे दिन के खेल का टेलीकास्ट कहां देखें?

भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर है कि पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ 2024 के लिए किसी आधिकारिक प्रसारक की घोषणा नहीं की गई है. जिससे दर्शकों में निराशा है, क्योंकि वे इस रोमांचक सीरीज़ का आनंद नहीं ले पाएंगे. वहीं, पाकिस्तान में PAK बनाम ENG दूसरे टेस्ट सीरीज़ 2024 का सीधा प्रसारण PTV स्पोर्ट्स और ASports पर होगा.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट 2024 मैच के चौथे दिन के खेल का स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

दुर्भाग्य से, भारत में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ 2024 प्रसारण भागीदार किसी के पास नहीं है. लेकिन भारत में PAK बनाम ENG दूसरे टेस्ट मैच का लाइव स्ट्रीमिंग राइट्स Fancode के पास हैं. जो इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे टेस्ट मैच का स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप(Fancode App) और वेबसाइट पर मैच और सीरीज पास के साथ- साथ मंथली पास के साथ उपलब्ध कराएगा. पाकिस्तान में PAK बनाम ENG दूसरे टेस्ट 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग ए-स्पोर्ट्स, टेन स्पोर्ट्स और पीटीवी स्पोर्ट्स, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग तमाशा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराया, उस्मान तारिक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें PAK बनाम NAM मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 रनों का लक्ष्य, साहिबजादा फरहान ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Live Score Update: कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\