Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में अब तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है. इंग्लैंड के खिलाफ करीबी हार और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद टीम के पास केवल एक अंक है. ऐसे में पाकिस्तान को न सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी, बल्कि इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत की भी उम्मीद करनी होगी. दूसरी ओर श्रीलंका की टीम सुपर-8 से पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम अपने अभियान का अंत जीत के साथ करना चाहेगी. पथुम निसांका और महीश तीक्ष्णा जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 50वां मुकाबला आज यानी 28 फरवरी को पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पललेकेले (Pallekele) के पललेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-2 का अहम मुकाबला है, जहां पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी. पाकिस्तान टीम की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) के हाथों में है, जबकि श्रीलंका टीम की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में अब तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है. इंग्लैंड के खिलाफ करीबी हार और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद टीम के पास केवल एक अंक है. ऐसे में पाकिस्तान को न सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी, बल्कि इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत की भी उम्मीद करनी होगी. दूसरी ओर श्रीलंका की टीम सुपर-8 से पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम अपने अभियान का अंत जीत के साथ करना चाहेगी. पथुम निसांका और महीश तीक्ष्णा जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs SL T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अब तक 29 मुकाबले खेेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान ने 17 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 2-2 से बराबरी पर है.

पललेकेले का मौसम (Pallekele Weather Update)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला पललेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मैच के दौरान मौसम गर्म और हल्की नमी वाला रहने की संभावना है. आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है, लेकिन भारी बारिश की संभावना कम बताई जा रही है.

मैच के दौरान तापमान लगभग 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. शाम के समय ओस का असर देखने को मिल सकता है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है. वहीं पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है, इसलिए फैंस को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs SL 50th Match Playing Prediction)

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान अली आगा (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलंका, कमिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\