Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

पाकिस्तान की टीम में बाबर आज़म, फखर ज़मान, साइम अयूब, शादाब खान और शाहीन अफरीदी जैसे मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं. गेंदबाजी आक्रमण में नसीम शाह और अबरार अहमद टीम को मजबूती देते हैं. अगर शीर्ष क्रम चल गया तो पाकिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता है. दूसरी ओर नामीबिया की टीम में जान फ्रायलिंक, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ जैसे खिलाड़ी टीम को संतुलन देते नजर आएंगे.

पाकिस्तान बनाम नामीबिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 35th Match Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club, Colombo) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप A में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूती से बने रहने के लिए पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज करना चाहेगी, जबकि नामीबिया की नजर बड़ा उलटफेर करने पर होगी. पाकिस्तान की कप्तानी सलमान आगा कर रहे हैं. वहीं नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस के हाथों में है. यह भी पढ़ें: South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Score Update: दिल्ली में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

पाकिस्तान की टीम में बाबर आज़म, फखर ज़मान, साइम अयूब, शादाब खान और शाहीन अफरीदी जैसे मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं. गेंदबाजी आक्रमण में नसीम शाह और अबरार अहमद टीम को मजबूती देते हैं. अगर शीर्ष क्रम चल गया तो पाकिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता है. दूसरी ओर नामीबिया की टीम में जान फ्रायलिंक, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ जैसे खिलाड़ी टीम को संतुलन देते नजर आएंगे. नामीबिया की टीम अनुशासित गेंदबाजी और फाइटिंग स्पिरिट के लिए जानी जाती है.

पाकिस्तान बनाम नामीबिया टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs NAM T20I Head To Head Record)

टी इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक दोनों टीमों के बीच केवल एक मैच खेला गया है, जिसमें पाकिस्तान टीम ने जीत दर्ज की थी. यह मुकाबला टी-20 विश्व कप 2021 में दुबई में खेला गया था. उसमें पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189/2 को स्कोर खड़ा किया था. जवाब में नामीबिया टीम 5 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी थी. ऐसे में नामीबिया इस बार उस हार का हिसाब चुकता करने की कोशिश करेगी.

पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच 35वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (PAK vs NAM T20 World Cup 35th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मुकाबला आज पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला जाएगा. यह मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले किया जाएगा.

भारत में पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच खेले जाने वाले 35वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (PAK vs NAM T20 World Cup 35th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं.

पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच 35वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch PAK vs NAM T20 World Cup 35th Match Live Streaming In India)

पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs NAM 35th Match Playing Prediction)

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), बाबर आज़म, फखर ज़मान, साइम अयूब, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद.

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), लौरें स्टीनकैम्प, जान फ्रायलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हींगो, मालान क्रूगर.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराया, उस्मान तारिक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें PAK बनाम NAM मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 रनों का लक्ष्य, साहिबजादा फरहान ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Live Score Update: कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\