कोच पद के लिए दिग्गजों पर दबाव डालना ठीक नहीं: मोहसिन खान

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मोहसिन खान ने कहा है कि कोच पद के लिए आवेदन करने के लिए दिग्गज खिलाड़ियों पर दबाव डालना ठीक नहीं है. पाकपेशन डॉट नेट की रिपोर्ट के अनुसार, मोहसिन भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बनने के इच्छुक हैं. उनका कहना है कि वह इस पद के लिए आवदेन करने को लेकर उत्सुक हैं.

मोहसिन खान (Photo Credits: Getty Images)

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने कहा है कि कोच पद के लिए आवेदन करने के लिए दिग्गज खिलाड़ियों पर दबाव डालना ठीक नहीं है. पाकपेशन डॉट नेट की रिपोर्ट के अनुसार, मोहसिन भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बनने के इच्छुक हैं. उनका कहना है कि वह इस पद के लिए आवदेन करने को लेकर उत्सुक हैं. मोहसिन ने शनिवार को मीडिया से कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा करने के लिए किसी भी भूमिका को निभाने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान मेरी पहली प्राथमिकता है और मैं हमेशा पाकिस्तान के लिए योगदान देना चाहता हूं."

पूर्व क्रिकेटर ने साथ ही टीम को कोचिंग पद के लिए विज्ञापन निकालने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की आलोचना भी की. उन्होंने कहा, "दिग्गज खिलाड़ियों को इस पद के लिए आवदेन करने के लिए दबाव डालना ठीक नहीं है." मोहसिन ने हाल ही में पीसीबी की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं मिला है. मोहसिन ने कहा, "नहीं, यह सच नहीं है. पीसीबी ने किसी भी पद के लिए अब तक मुझसे कोई संपर्क नहीं किया है." यह भी पढ़ें- PCB ने नहीं बढ़ाया कोच मिकी आर्थर का अनुबंध

इंग्लैंड एंड वेल्स में समाप्त हुए विश्व कप में पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्तर से ही बाहर हो गई थी जिसके बाद ही कायस लगाए जा रहे थे कि मुख्य कोच मिकी आर्थर समेत पूरे कोचिंग स्टाफ के कारार को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और हुआ भी ऐसा ही. पीसीबी ने आर्थर के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ के किसी भी व्यक्ति के अनुबंध को आगे न बढ़ाने का फैसला लिया और कोचिंग स्टाफ के लिए नए आवेदन मांगे हैं. पूर्व कप्तान मिस्बाह उल-हक, न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन सहित कई दिग्गज खिलाड़ी पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच बनने की दौड़ में शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड