क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2021 में खेलेगी 10 द्विपक्षीय सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2021 में 10 द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी. इसके अलावा टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन एहसान मनी ने इस बात की जानकारी दी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2021 में खेलेगी 10 द्विपक्षीय सीरीज
पाकिस्तान के खिलाड़ी (Photo Credits: Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2021 में 10 द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी. इसके अलावा टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन एहसान मनी ने इस बात की जानकारी दी.

मनी ने पीसीबी पोडकास्ट पर कहा, "2021 में हम 10 द्विपक्षीय सीरीज खेलेंगे और एक वैश्विक टूर्नामेंट में भी खेलेंगे. मैं इन टूर्नामेंट्स को लेकर आशावान हूं साथ ही अच्छी प्रतिस्पर्धा वाले घरेलू क्रिकेट को लेकर भी मुझे उम्मीद है कि यह युवाओं को परिपक्व बनाने में मदद करेंगे और उन्हें सभी प्रारूपों में शीर्ष खिलाड़ी बनाएंगे."

उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय टीम के पास मिस्बाह उल हक, वकार यूनिस और यूनिस खान के तौर पर शानदार स्टाफ है. निश्चित तौर पर इन लोगों के खिलाड़ियों को मदद मिलेगी."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2021 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).