Pakistan Beat New Zealand, 3rd T20I Match Video Highlights: तीसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से रौंदा, हसन नवाज ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें NZ बनाम PAK मैच का पूरा हाईलाइट्स

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19.5 ओवरों में 204 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से मार्क चैपमैन ने सबसे ज्यादा 94 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मार्क चैपमैन ने 44 गेंदों पर 11 चौके और चार छक्के लगाए. मार्क चैपमैन के अलावा कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 37 रन बनाए.

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025 Full Highlights: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 21 मार्च को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क स्टेडियम (Eden Park Stadium) में खेला गया. तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड को नौ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम सीरीज में 2-1 से पीछे चल रहीं हैं. अब चौथे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम सीरीज बराबरी करना चाहेगी. इस टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) के कंधों पर हैं. जबकि, किस्तान की अगुवाई सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) कर रहे हैं. NZ vs PAK 3rd T20I 2025 Scorecard: तीसरे टी20 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से रौंदा, हसन नवाज ने खेली तूफानी शतकीय पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

यहां देखें NZ बनाम PAK मैच का पूरा हाईलाइट्स:

तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशानजक रहा और महज 43 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गई. इसके बाद मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 रन के करीब ले गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19.5 ओवरों में 204 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से मार्क चैपमैन ने सबसे ज्यादा 94 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मार्क चैपमैन ने 44 गेंदों पर 11 चौके और चार छक्के लगाए. मार्क चैपमैन के अलावा कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 37 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से घातक तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. हारिस रऊफ़ के अलावा शाहीन अफरीदी, अब्बास अफरीदी और अबरार अहमद ने दो-दो विकेट लिए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 205 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बोर्ड पर जड़ दिए. पाकिस्तान की टीम ने महज 16 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पाकिस्तान की तरफ से हसन नवाज ने सबसे ज्यादा नाबाद 105 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान हसन नवाज ने महज 45 गेंदों पर 10 चौके और सात छक्के लगाए. हसन नवाज के अलावा कप्तान सलमान आगा ने नाबाद 51 रन बटोरे.

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को स्टार गेंदबाज जैकब डफ़ी ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफ़ी ने सबसे ज्यादा एक विकेट अपने नाम किए. जैकब डफ़ी के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. बता दें कि दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 23 मार्च को माउंगानुई के बे ओवल, माउंट में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड