Team Pakistan, ICC Cricket World Cup 2019: पीसीबी ने वर्ल्ड कप के लिए किया 15 सदस्यीय टीम का एलान, मोहम्मद आमिर को टीम में नहीं मिली जगह

इंग्लैंड में होने वाले आगामी वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. पाकिस्तान के नियमित कप्तान सरफराज अहमद (Sarfraz Ahmed) टीम की अगुवाई करेंगे.

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम (Photo Credits: Getty Images)

ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड में होने वाले आगामी वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. पाकिस्तान के नियमित कप्तान सरफराज अहमद (Sarfraz Ahmed) टीम की अगुवाई करेंगे. वहीं पाकिस्तानी टीम ने सभी को चौकातें हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) को आगामी वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल नहीं किया है. हालांकि आमिर विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज में पाकिस्तान की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे.

बता दें कि मोहम्मद आमिर का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में प्रदर्शन अच्छा रहा तो शायद वो विश्व कप टीम का हिस्सा बन सकते हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (Inzamam-ul-Haq) की अगुआई में राष्ट्रीय चयन समिति ने 2019 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की.

संभावित 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है-

सरफराज अहमद( कप्तान), इमाम उल हक, आबिद अली, जुनैद खान, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, फहीम अशरफ, मोहम्मद हुसैन, फखर जमान, शादाब खान, हारिस सोहेल, शाहीन अफरीदी, हसन अली, शोएब मलिक और इमाद वसीम.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\