पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने कहा- बाबर आजम की तुलना पाकिस्तानी खिलाड़ियों से करें, कोहली से नहीं

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रजाक का कहना है कि टीम के कप्तान बाबर आजम की तुलना भारतीय कप्तान विराट कोहली से करने के बजाए पाकिस्तान के खिलाड़ियों से करनी चाहिए. रजाक ने कहा, "पाकिस्तान के पास भी काफी प्रतिभा है और अगर भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से अपनी तुलना नहीं करते तो हमें भी ऐसा नहीं करना चाहिए.''

अब्दुल रज्जाक (Photo Credits: Getty Images)

लाहौर, 10 मार्च: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रजाक का कहना है कि टीम के कप्तान बाबर आजम की तुलना भारतीय कप्तान विराट कोहली से करने के बजाए पाकिस्तान के खिलाड़ियों से करनी चाहिए. रजाक ने कहा, "पाकिस्तान के पास भी काफी प्रतिभा है और अगर भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से अपनी तुलना नहीं करते तो हमें भी ऐसा नहीं करना चाहिए." रजाक ने क्रिकेट पाकिस्तान को साक्षात्कार में कहा, "पहली बात तो हमें बाबर की तुलना कोहली से नहीं करनी चाहिए. आप पाकिस्तानी खिलाड़ी की तुलना भारतीय खिलाड़ियों से नहीं कर सकते, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाड़ी ज्यादा प्रतिभाशाली हैं. अगर आप हमारा इतिहास देखें तो हमारी टीम में कई ग्रेट खिलाड़ी हुए हैं."

उन्होंने कहा, "कोहली और बाबर एक दम अलग खिलाड़ी हैं. अगर हम उनकी तुलना करना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कराएं और तब फैसला करें कि कौन बेहतर खिलाड़ी है." रजाक ने कहा कि कोहली अच्छे खिलाड़ी हैं और उनका पाकिस्तान के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक से शादी की खबरों पर भड़कीं तमन्ना भाटिया, कहा- ये अपमानजनक है 

रजाक ने कहा, "कोहली अच्छे खिलाड़ी हैं और पाकिस्तान के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी बेहतर है. मैं उनके खिलाफ नहीं हूं. लेकिन मेरा कहना है कि अगर भारतीय हमारे खिलाड़ियों से अपनी तुलना नहीं करते तो हमें भी ऐसा नहीं करना चाहिए."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड