PAK W vs NZ W Dream11 Team Prediction: आज टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम

2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 19वां मुकाबला पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 14 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

PAK W vs NZ W (Photo: @TheRealPCB/@T20WorldCup)

Pakistan Women National Cricket Team vs New Zealand Women National Cricket Team Dream11 Team Prediction: 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 19वां मुकाबला पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 14 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं. जिसमें एक में जीत दर्ज की है. जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराना की कोशिश करेगी और टी20 वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक तीन मैच खेले हैं. जिसमें 2 में जीत दर्ज की है. जबकि एक में हार का समाना करना पड़ा है. ऐसे में सेमीफाइनल की रेस बने रहने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम अपनी तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. यह भी पढें: PAK W vs NZ W ICC Womens T20 World Cup 2024 Preview: आज पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी न्यूजीलैंड, यहां देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पाकिस्तान महिला और न्यूजीलैंड महिला टीम टी20 में 11 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 2 मत्चों में जीत नसीब नहीं हुई है. ऐसे में आज न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम टी20 में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी.

बता दें की पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर एशिया और आयरलैंड के बाहर अपनी एकमात्र सीरीज जीत दर्ज की थी. यह इस प्रारूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी एकमात्र सीरीज जीत भी थी.

पिच रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए मददगार साबित होती है. इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआती ओवरों में हल्की स्विंग देखने को मिल सकती है. जबकि, बल्लेबाजों को भी शुरुआत में सतर्क रहने की जरूरत होगी, लेकिन एक बार सेट हो जाने के बाद पिच पर बड़े शॉट्स खेलना आसान हो सकता है. इसके अलावा अधिक मैच होने के कारण मैच आगे बढ़ने के साथ दुबई पिच और भी धीमी होने की उम्मीद है. ऐसे में स्पिनर एक प्रमुख रोल निभा सकतें हैं. टीमों को पहली पारी में कम से कम 150 से ज्यादा रन बोर्ड पर लगाना होगा. दूसरी पारी में अगर ओस पड़ता है तो इसका असर गेंदबाजों पर पड़ सकता है, जिससे बल्लेबाजी और आसान हो सकती है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.

मौसम का हाल

दुबई में दोपहर में मौसम बहुत गर्म और धूप वाला रहने की उम्मीद है. वहीं शाम में मैच के दौरान मौसम गर्म रहेगा, आसमान साफ ​​रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. जबकि अपेक्षित तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप 2024 में दुबई में खेले गए 37.5% मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं. यह इस बात की ओर इशारा करता है कि इस ट्रैक पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी चुन सकती हैं.

पाकिस्तान महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला ड्रीम11 भविष्यवाणी: बल्लेबाज की पसंद

पाकिस्तान महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला खिलाड़ियों के फैंटेसी आंकड़े (यह खिलाड़ी अब तक टी20 वर्ल्ड कप में इतने अंक हासिल किए)

खिलाड़ी टूर्नामेंट में आंकड़े और प्रदर्शन फैंटेसी अंक
अमेलिया केर 3 मैचों में 7 विकेट और 76 रन 347
रोज़मेरी मैयर 3 मैचों में 6 विकेट 196
फातिमा सना 2 मैचों में 4 विकेट और 43 रन 174
उपलब्ध इकबाल 3 मैचों में 5 विकेट 165
ओमाइमा सोहेल 3 मैचों में 3 विकेट और 24 रन 146

सुजी बेट्स एक अनुभवी बल्लेबाज हैं. जो पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी पारी खेल सकतीं हैं. इसके अलावा जॉर्जिया प्लिमर को भी अपनी टीम में रखने की कोशिश करें. जॉर्जिया प्लिमर शानदार फॉर्म में है तो ड्रीम11 टीम के अच्छा विकल्प होंगी. वहीं पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन को आप अपनी टीम रख सकतें हैं. सिदरा अमीन अनुभवी बल्लेबाज हैं. जो अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेल सकती हैं. आलिया रियाज भी एक अच्छा विकल्प होंगे.

विकेटकीपर में किसे टीम में शामिल करें?

विकेटकीपर में पाकिस्तान की मुनीबा अली को आप अपनी टीम रख सकतें हैं. इसके अलावा न्यूजीलैंड की इसाबेला गेज को भी आप अपनी ड्रीम11 टीम में शमिल कर सकतें हैं.

पाकिस्तान महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला ड्रीम11 प्रेडिक्शन: ऑलराउंडर और गेंदबाज की पसंद

दोनों टीमों में ऑलराउंडर की भरमार है. अमेलिया केर एक अच्छा विकल्प होंगे. जो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल सकतीं हैं और अनुभवी खिलाड़ी भी है. इसके अलावा कप्तान सोफी डिवाइन और लेघ कास्परेक एक अच्छा विकल्प होंगी. पाकिस्तान की ओर से निदा डार और फातिमा सना अच्छा विकल्प होंगी. इसके अलावा गेंदबाजी में रोज़मेरी मैयर, ईडन कार्सन, ली ताहुहू, सादिया इकबाल और सैयदा अरूब शाह इन गेंदबाजों के साथ जा सकतें हैं.

बेस्ट ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर: मुनीबा अली. इसके अलावा इसाबेला गेज का भी विकल्प है. (दोनों में से किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में एक ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)

बल्लेबाज: सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर. (सिदरा अमीन, ​​आलिया रियाज और मैडी ग्रीन अपनी चॉइस के अनुसार परिवर्तन कर सकतें हैं)

ऑलराउंडर्स: अमेलिया केर, सोफी डिवाइन, लेघ कास्परेक, फातिमा सना, ओमैमा सोहेल

गेंदबाज: रोज़मेरी मैयर, ईडन कार्सन/सादिया इकबाल और ली ताहुहू.

कप्तान और उपकप्तान: अमेलिया केर (कप्तान), रोज़मेरी मैयर/सोफी डिवाइन (उपकप्तान).

संभावित बेस्ट ड्रीम11 टीम

PAK vs NZ (Photo Credit: Dream11 APP)

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर)/कप्तान, सिदरा अमीन, सदफ शमास/इरम जावेद, निदा डार, आलिया रियाज, फातिमा सना, ओमैमा सोहेल, तुबा हसन, सादिया इकबाल, नशरा संधू, सैयदा अरूब शाह

न्यूजीलैंड महिला टीम: सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), ली ताहुहू, लेघ कास्परेक, रोज़मेरी मैयर, ईडन कार्सन

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Dream11 Prediction: रावलपिंडी में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

India vs West Indies 3rd ODI Match Dream11 Prediction: मुल्लांपुर में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं अपनी बेस्ट फैंटेसी टीम

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Dream11 Prediction: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Dream11 Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम