PAK vs SA 1st Test 2025 Scorecard, Day 2 Tea Break: दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर बनाए 112 रन, पाकिस्तान को अभी भी 266 रन से आगे, यहां देखें दूसरे दिन के चाय ब्रेक तक का स्कोरकार्ड

पाकिस्तान की पहली पारी 378 रनों पर सिमटी थी, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने दिन के अंत तक 112/2 का स्कोर बना लिया और अब वे 266 रनों से पीछे हैं. टीम की शुरुआत कप्तान एडन मार्कराम (20) और रयान रिकेलटन की जोड़ी ने की

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Credit: X/@ProteasMenCSA)

Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (PAK vs SA Test Series) का पहला मुकाबला 12 अक्टूबर (रविवार) से 16 अक्टूबर तक लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसके दूसरे दिन का दूसरा सत्र मेहमान टीम के लिए संयम से भरा रहा. पाकिस्तान की पहली पारी 378 रनों पर सिमटी थी, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने दिन के अंत तक 112/2 का स्कोर बना लिया और अब वे 266 रनों से पीछे हैं. टीम की शुरुआत कप्तान एडन मार्कराम (20) और रयान रिकेलटन की जोड़ी ने की, लेकिन मार्कराम को नुमान अली ने मोहम्मद रिज़वान के हाथों कैच कराया. दक्षिण अफ्रीका ने बीना विकेट खोए बनाए 10 रन, पाकिस्तान को विकेट की तलाश, यहां देखें दूसरे दिन का स्कोरकार्ड

वियान मुल्डर ने 17 रन बनाए, जिन्हें नुमान अली ने ही अपना दूसरा शिकार बनाया. इसके बाद रिकेलटन (45*) और टोनी डि ज़ोरज़ी (23*) ने धैर्यपूर्वक पारी संभाली और तीसरे विकेट के लिए अहम साझेदारी करते हुए टीम को स्थिरता दी. पाकिस्तान की ओर से नुमान अली सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 15 ओवर में 47 रन देकर दो विकेट हासिल किए. शाहीन अफरीदी, सजिद खान और हसन अली ने किफायती गेंदबाज़ी की, लेकिन उन्हें अब तक सफलता नहीं मिल पाई है.

पाकिस्तान की पहली पारी

 पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और अपनी पहली पारी में 378 रन बनाए. टीम की ओर से इमाम-उल-हक और सलमान अली अघा ने सर्वाधिक योगदान दिया. इमाम-उल-हक ने 153 गेंदों पर 93 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था. सलमान अली अघा ने 145 गेंदों में 93 रन बनाए और 3 चौके तथा 5 छक्के लगाए. कप्तान शान मसूद ने 147 गेंदों में 76 रन बनाए जबकि विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने 140 गेंदों में 75 रन बनाकर टीम को मजबूती प्रदान की. बाबर आज़म 48 गेंदों में 23 रन ही बना सके.

 

दक्षिण अफ्रीका की ओर से सेनुरान मुतुसामी ने सबसे प्रभावशाली गेंदबाजी की और 32 ओवर में 6 विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्रेनेलन सुब्रायन ने 2 विकेट लिए, सिमोन हार्मर और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लेकर टीम का दबाव बनाए रखा. पाकिस्तान की पारी में अतिरिक्त 9 रन भी शामिल थे. टीम ने अपनी पूरी क्षमता दिखाते हुए 110.4 ओवर में 10 विकेट गंवाए. दक्षिण अफ्रीका अब अपनी पहली पारी की शुरुआत में 10/0 रन बनाकर पाकिस्तान से 368 रन पीछे है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड