PAK vs SA 3rd T20I 2025 Live Scorecard: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रिका को 4 विकेटों से हराकर 2-1 से सीरीज पर जमाया कब्ज़ा, बाबर आजम ने जड़ा अर्धशतक, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज़ 2-1 से जीत ली हैं. बारिश से प्रभावित सीरीज़ के इस अंतिम मैच में बाबर आज़म की शानदार अर्धशतकीय पारी और गेंदबाज़ों के दमदार प्रदर्शन ने पाकिस्तान को जीत दिलाई

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज (PAK vs SA T20 Series) का तीसरा मुकाबला 01 नवंबर (शनिवार) को लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम(Gaddafi Stadium) में खेला गया. तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज़ 2-1 से जीत ली हैं. बारिश से प्रभावित सीरीज़ के इस अंतिम मैच में बाबर आज़म की शानदार अर्धशतकीय पारी और गेंदबाज़ों के दमदार प्रदर्शन ने पाकिस्तान को जीत दिलाई. दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दिया 140 रनों का टारगेट, पाक गेंदबाजों के सामने लाचार दिखी प्रोटियाज बल्लेबाज, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 139 रन बनाए, रीज़ा हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा 34 रन (36 गेंद) बनाए, जबकि कोर्बिन बॉश ने नाबाद 30 रन की पारी खेली. डोनोवन फरेरा ने भी तेज़ 29 रन (14 गेंद) जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके. उनके अलावा उस्मान तरीक़ ने 2 विकेट लिए जबकि फ़हीम अशरफ़ ने भी 2 विकेट हासिल किए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत संतुलित रही. कप्तान बाबर आज़म ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और 47 गेंदों पर 68 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था. सलमान अली आगा ने 33 रन की अहम पारी खेली, जबकि साहिबज़ादा फर्हान ने 19 रन जोड़े. हालांकि पाकिस्तान के कुछ विकेट लगातार गिरते रहे, लेकिन टीम ने 19वें ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से कोर्बिन बॉश ने 2 विकेट झटके और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया, जबकि लिज़ार्ड विलियम्स ने भी 3 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए.

 

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

ICC ODI World Cup 2027: कब और कहां खेला जाएगा अगला वनडे वर्ल्ड कप? 14 टीमों के साथ फिर से हो रही इस पुराने फॉर्मेट की वापसी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PSL 2026 Update: ईंधन संकट और सुरक्षा कारणों से बिना दर्शकों के खेला जाएगा पाकिस्तान सुपर लीग, सिर्फ 2 शहरों में होंगे मैच

\