PAK vs ENG 3rd Test 2024 Preview: तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड करेगी बाउंस बैक या पाकिस्तान देगी पटखनी? यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर गुरुवार से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में एक पारी और 47 रन से जीत दर्ज की थी.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (Photo: @englandcricket/@TheRealPCB)

Pakistan National Cricket Team vs England National Cricket Team 3rd Test 2024 Preview: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर गुरुवार से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में एक पारी और 47 रन से जीत दर्ज की थी. हालांकि दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी करते हुए 152 रन से इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. ऐसे में मेजबान टीम की नजर इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम तीसरे टेस्ट में वापसी करना की कोशिश होगी और पाकिस्तान को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान भी कर दिया है. तीसरे टेस्ट मैच रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढें: Pakistan vs England 3rd Test 2024 Live Streaming: तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, जीतने वाली सीरीज पर जमाएगी कब्जा; यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम टेस्ट में अब तक 90 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. इंग्लैंड ने 30 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 22 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसेक अलावा 39 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं. पिछली बार ये दोनों टीमें 2022 में भिड़ी थीं. तब इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 3-0 से टेस्ट सीरीज जीत हासिल की थी.

पिच रिपोर्ट

रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल रहती है. हालांकि शुरुवात ओवर में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती हैं. हालांकि खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा स्पिनरों को मदद मिलने की संभवाना है. इसके अलावा दूसरे और तीसरे दिन के खेल से स्पिनर एक प्रमुख रोले निभा सकतें हैं. जीतने वाली टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती हैं. ताकि बोर्ड पर रन लगा सके.

आंकड़ों के अनुसार, रावलपिंडी में पहली पारी का औसत कुल 341 है जबकि दूसरी पारी का औसत कुल 403 है. तीसरी पारी का औसत कुल 239 है जबकि चौथी पारी का औसत कुल 168 है. स्टेडियम में अब तक का सबसे बड़ा कुल स्कोर 657/10 है, जो इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच में मुख्य खिलाड़ी(Key Players): कप्तान बेन स्टोक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, अब्दुल्ला शफीक, कप्तान शान मसूद, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है, जिनपर सबकी निगाहें होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रुट और साजिद खानके बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. इसके अलावा बेन डकेत और नोमान अली के बीच की टक्कर दिलचस्प होगी. बाकी वैसे दोनों टीमों के पास एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है. जो गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी. इसके अलावा दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है.

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

बता दें की भारत में किसी भी टीवी चैनल पर पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण नहीं होगा. हालांकि लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से तीसरे टेस्ट मैच के खेल का लुफ्त उठा सकतें हैं.

तीसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमिस स्मिथ, गस एटकिंसन, रेहान अहमद, जैक लीच और शोएब बशीर

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, नोमान अली, साजिद खान, जाहिद महमूद

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड