PAK vs BAN T20I Series 2025 Schedule: बांग्लादेश क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए मई में करेगी पाकिस्तान का दौरा, यहां देखें पूरा शेड्यूल

बांग्लादेश की टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए मई में पाकिस्तान का दौरा करेगी. यह सीरीज 25 मई से 3 जून तक फैसलाबाद और लाहौर में खेली जाएगी. भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के तहत शुरू में तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला निर्धारित की गई थी, लेकिन अब यह पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का दौरा होगा

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने घोषणा की है कि बांग्लादेश की टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए मई में पाकिस्तान का दौरा करेगी. यह सीरीज 25 मई से 3 जून तक फैसलाबाद और लाहौर में खेली जाएगी. भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के तहत शुरू में तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला निर्धारित की गई थी, लेकिन अब यह पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का दौरा होगा. यह भी पढ़ें: तीसरे दिन बांग्लादेश की पहली पारी 444 रनों पर सिमटी, ज़िम्बाब्वे पर हासिल की 217 रनों की मजबूत बढ़त, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

पीसीबी ने एक बयान में कहा, "यह श्रृंखला एफटीपी का हिस्सा है. उसमें मूल रूप से तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैच शामिल थे. हालांकि, अगले साल होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप को देखते हुए दोनों बोर्ड ने आपसी सहमति से एकदिवसीय मैचों की जगह दो अतिरिक्त टी-20 मैच कराने पर सहमति जताई है."

इकबाल स्टेडियम 17 साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का स्वागत करेगा. यहां 1978 से 2008 के बीच 24 टेस्ट और 16 वनडे मैच खेले गए हैं. इस ऐतिहासिक स्थल पर आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच अप्रैल 2008 में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच वनडे मैच था.

इस मैदान पर पिछले वर्ष सितंबर में प्रथम चैंपियंस वन-डे कप तथा पिछले माह राष्ट्रीय टी20 कप का सफलतापूर्वक आयोजन किया था. यहां पर 25 मई और 27 मई को श्रृंखला का पहला तथा दूसरा टी-20 मैच आयोजित किया जाएगा. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 30 मई 1 और 3 जून को शेष तीन टी20 मैच खेले जाएंगे.

बांग्लादेश की टीम 21 मई को पहुंचेगी और 22 से 24 मई तक इकबाल स्टेडियम में प्रशिक्षण सत्र में भाग लेगी.

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच का शेड्यूल इस प्रकार है-

25 मई - पहला टी20 मैच: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद

27 मई - दूसरा टी20 मैच: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद

30 मई - तीसरा टी20 मैच: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

1 जून - चौथा टी20 मैच: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

3 जून - पांचवां टी20 मैच: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड