PAK vs BAN 1st Test Day 2 Scorecard: पाकिस्तान ने पहली पारी 448 रनों पर की घोषित, मोहम्मद रिजवान की शानदार पारी, बांग्लादेश 421 रन पीछे, देखें स्कोरकार्ड

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो चूका है. बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 12 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए 27 रन बनाए हैं. हालांकि मेहमान टीम अभी भी 421 रन से पीछे हैं. ऐसे में तीसरे दिन का खेला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा.

PAK vs BAN (pHOTO: @TheRealPCB)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st Test Day 2 Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो चूका है. बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 12 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए 27 रन बनाए हैं. हालांकि मेहमान टीम अभी भी 421 रन से पीछे हैं. ऐसे में तीसरे दिन का खेला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा. बांग्लादेश की ओर से जाकिर हसन 11 रन और शादमान इस्लाम 12 रन बनाकर नाबाद हैं. तीसरे दिन दोनों बल्लेबाज अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे. वहीं पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने गेंदबाजी की शुरुवात की. लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी. यह भी पढ़ें: PAK vs BAN: मोहम्मद रिजवान ने किया बड़ा कारनामा, 2009 के बाद टेस्ट पारी में 150+ स्कोर बनाने वाले पहले पाकिस्तानी विकेटकीपर

अब तक मैच की बात करें तो पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी करते हुए पहली पारी में 6 विकेट खोकर 448 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी. पहली पारी में पाकिस्तान की और से सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान ने शतकीय पारी खेली. सऊद शकील ने 141 रन बनाए और मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 171 रन बनाए. इसके अलावा सैम अयूब ने 56 रनों की पारी खेली. अब्दुल्ला शफीक 2 रन, कप्तान शान मसूद 6 रन, आगा सलमान 19 रन बनाए. वहीं बाबर आजम बिना खाता खोले आउट हो गए. पहली पारी में बांग्लादेश की ओर से शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद ने दो-दो विकेट चटकाए. इसके अलावा स्पिनर मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन को 1-1 विकेट मिले.

फिलहाल पाकिस्तान एक मजबूत स्थिति में हैं. लेकिन मैच पर पकड़ बनाने के लिए पाकिस्तानी गेंदबाजों को तीसरे दिन अच्छी गेंदबाजी करनी होगा. वहीं बांग्लादेश ने पहले पारी में बल्लेबाजी करते हुए मिली-जुली शुरुआत की है. मेहमान टीम ने बिना कोई विकेट खोए 27 रन बन लिए हैं. ऐसे में तीसरे दिन का खेल और भी रोमांचक हो गया हैं.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरे दिन का खेल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पहली पारी: 448/6 (सईम अयूब 56, सऊद शकील 141, मोहम्मद रिजवान 171*)

पहली पारी में बांग्लादेश की गेंदबाजी: शोरफुल इस्लाम 2-67, हसन महमूद 2-70, मेहदी हसन मिराज 1-80, शाकिब अल हसन 1-100)

पहली पारी में बांग्लादेश की बल्लेबाजी: 27/0 (जाकिर हसन 11*, शादमान इस्लाम 12*)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

\