PAK vs AFG, CWC 2019: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से दी मात

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 36वें मुकाबले में आज लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 228 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान की टीम ने 2 गेंद शेष रहते ही 7 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया है. पाकिस्तान का अगला मुकाबला अब 5 जुलाई को बांग्लादेश के साथ है, वहीं अफगानिस्तान का सामना 4 जुलाई को वेस्टइंडीज के साथ है.

इमाद वसीम (Photo Credits: Getty Images)

PAK vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 36वें मुकाबले में आज लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले स्टेडियम (Headingley Stadium) में अफगानिस्तान (Afghanistan) द्वारा दिए गए 228 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान (Pakistan) की टीम ने 2 गेंद शेष रहते ही 7 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया है. पाकिस्तान का अगला मुकाबला अब 5 जुलाई को बांग्लादेश के साथ है, वहीं अफगानिस्तान का सामना 4 जुलाई को वेस्टइंडीज के साथ है.

बता दें कि पाकिस्तान के लिए आज इमाद वसीम ने आखिरी ओवरों में समझदारी के साथ खेलते हुए टीम को जीत के दहलीज तक पहुंचाया. वसीम ने 54 गेदों का सामना करते हुए 5 चौके की मदद से 49 रनों की नाबाद शानदार पारी खेली. इमाद वसीम के अलावा टीम के लिए फखर जमान ने 0, इमाम उल हक ने 36, बाबर आजम ने 45, मोहम्मद हफीज ने 19, हैरिस सोहेल ने 27, कप्तान सरफराज अहमद ने 18, शादाब खान ने 11, वहाब रियाज ने नाबाद 15 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- PAK vs AFG, CWC 2019: शाहीन शाह अफरीदी की शानदार गेंदबाजी, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिया 228 रनों का लक्ष्य

अफगानिस्तान के लिए आज मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए. इन दोनों गेदबाजों के अलावा राशिद खान ने एक सफलता प्राप्त की. वहीं आज के मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद और शादाब खान रन आउट हुए.

Share Now

संबंधित खबरें

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर और घाटी में भी महसूस किए गए कंपन

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल