On This Day in 1998: आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी अपनी मशहूर 'डेज़र्ट स्टॉर्म' पारी

On This Day in 1998: आज सचिन तेंदुलकर की ऐतिहासिक 'डेज़र्ट स्टॉर्म' पारी की 27वीं वर्षगांठ है. 22 अप्रैल 1998 को शारजाह में खेले गए कोका-कोला कप मुकाबले में मास्टर ब्लास्टर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 131 गेंदों में 143 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. इस यादगार इनिंग्स में सचिन ने 9 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए थे, और पूरी भारतीय बल्लेबाजी क्रम में अकेले मोर्चा संभाले रखा था. हालांकि, दुर्भाग्यवश टीम इंडिया यह मुकाबला हार गई थी. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 284/7 का स्कोर खड़ा किया था. लेकिन मैच के दौरान आई रेतीली आंधी (डस्ट स्टॉर्म) के चलते खेल का समय घटा दिया गया और भारत को 46 ओवर में 276 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. भारत ने 46 ओवर में 250/5 बनाए, लेकिन यह लक्ष्य से 26 रन पीछे रह गया. फिर भी, सचिन की यह पारी क्रिकेट इतिहास में ‘डेज़र्ट स्टॉर्म’ के नाम से अमर हो गई.

Sachin Tendulkar's Memorable "Desert Storm" Knock: