Oman vs USA ICC Men's CWC League 2 2025 Live Streaming: आज आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में ओमान और अमेरिका के बीच मैच, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
Oman National Cricket Team vs United States National Cricket Team ICC Men's Cricket World Cup League 2 2023-2027 Live Streaming: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 54वां मैच आज यानी 18 फरवरी को ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच अल अमरात के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जाएगा. ओमान ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. ओमान ने अब तक टूर्नामेंट में कुल 15 मैचों खेले हैं. जिसमें 8 जीत, 5 में हार और 2 मैच बेनतीजा रहा है. आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग में 18 अंक के साथ अंक तालिका में ओमान दूसरे स्थान पर है. वहीं नामीबिया की टीम मिला-जुला सा प्रदर्शन रहा है. नामीबिया ने अब तक 15 मैच खेलें हैं. जिसमें 6 में जीत और 9 में हार का सामना करना पड़ा है. अंक तालिका में अमेरिका की टीम पहले स्थान पर है. अमेरिका ने अब तक टूर्नामेंट में 15 मैच खेले हैं. जिसमें 10 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों काफी मजबूत है. ऐसे में रोमांचक मैच की उम्मीद है.
ओमान बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 मैच 54वां कब खेला जाएगा?
ओमान बनाम संयुक्त राज्य अमेरिकाआईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का मैच 54वां आज यानी 18 फरवरी मंगलवार को भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस कस समय इससे आधे घंटे पहले होगा.
ओमान बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 मैच 54वां कहां देखें?
ओमान बनाम संयुक्त राज्य अमेरिकाआईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का मैच 53वां मैच भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगा. किसी भी टीवी चैनल पर मैचों का सीधा प्रसारण नहीं होगा.
दोनों टीमों की स्क्वाड
ओमान टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, सुफियान महमूद, हाशिर दफेदार, शकील अहमद, जय ओडेद्रा, सिद्धार्थ बुक्कापट्टनम, समय श्रीवास्तव, हसनैन अली शाह, मोहम्मद नदीम, मेहरान खान, जीशान मकसूद, बिलाल खान, अयान खान
संयुक्त राज्य अमेरिका टीम: स्मित पटेल (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीस गौस, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, आरोन जोन्स, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्थुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शायन जहांगीर, सुशांत मोदानी, यासिर मोहम्मद, उत्कर्ष श्रीवास्तव, जुआनॉय ड्रायस्डेल, शैडली वैन शल्कविक
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2025 07:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

