Oman vs USA 1st T20 2025 Live Streaming: आज पहले टी20 में ओमान और अमेरिका के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 आज यानी 20 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच अल अमरात के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जाएगा. यह सीरीज का पहला मैच होगा. ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी.

Oman Cricket Team (Photo Credit: X/@ICC)

Oman National Cricket Team vs United States National Cricket Team 1st T20 2025 Live Streaming: ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 आज यानी 20 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच अल अमरात के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जाएगा. यह सीरीज का पहला मैच होगा. ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. अभी हाल ही में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में दोनों टीमें आमने-सामने थी. जहां अमेरिका ने ओमान को 57 रन से  हराया. ओमान की कमान जतिंदर सिंह के हाथों में होगी. जबकि अमेरिका की कप्तान मोनंक पटेल करेंगे. दोनों टीमों में अनुभवी खिलाड़ी हैं. जो वनडे टीम का भी हिस्सा थे. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: IND vs BAN Dream11 Captain And Vice-Captain Choices: आज चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, यहां जानें ड्रीम11 के कप्तान और उपकप्तान के चॉइस

ओमान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पहला टी20 कब खेला जाएगा?

ओमान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पहला टी20 आज यानी 20 फरवरी गुरुवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस कस समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

ओमान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पहला टी20 कहां देखें?

ओमान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पहला टी20 भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगा. किसी भी टीवी चैनल पर मैचों का सीधा प्रसारण नहीं होगा.

दोनों टीमों की स्क्वाड 

ओमान टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, हाशिर दफेदार, सुफियान महमूद, समय श्रीवास्तव, शकील अहमद, जय ओडेदरा, सिद्धार्थ बुक्कापट्टनम, वसीम अली, आशीष ओडेदरा, हसनैन अली शाह, मोहम्मद नदीम संयुक्त राज्य

अमेरिका टीम: स्मित पटेल (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज़ गौस, हरमीत सिंह, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, आरोन जोन्स, संजय कृष्णमूर्ति, यासिर मोहम्मद, जसदीप सिंह, नोस्थुश केनजिगे, शायन जहांगीर, जुआनॉय ड्रायस्डेल, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वैन शल्कविक

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से दी शिकस्त, मिशेल मार्श ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें AUS बनाम OMN मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मचाई तबाही, ओमान को महज 104 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\