Oman vs USA 1st T20 2025 Live Streaming: आज पहले टी20 में ओमान और अमेरिका के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 आज यानी 20 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच अल अमरात के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जाएगा. यह सीरीज का पहला मैच होगा. ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी.
Oman National Cricket Team vs United States National Cricket Team 1st T20 2025 Live Streaming: ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 आज यानी 20 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच अल अमरात के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जाएगा. यह सीरीज का पहला मैच होगा. ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. अभी हाल ही में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में दोनों टीमें आमने-सामने थी. जहां अमेरिका ने ओमान को 57 रन से हराया. ओमान की कमान जतिंदर सिंह के हाथों में होगी. जबकि अमेरिका की कप्तान मोनंक पटेल करेंगे. दोनों टीमों में अनुभवी खिलाड़ी हैं. जो वनडे टीम का भी हिस्सा थे. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
ओमान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पहला टी20 कब खेला जाएगा?
ओमान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पहला टी20 आज यानी 20 फरवरी गुरुवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस कस समय इससे आधे घंटे पहले होगा.
ओमान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पहला टी20 कहां देखें?
ओमान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पहला टी20 भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगा. किसी भी टीवी चैनल पर मैचों का सीधा प्रसारण नहीं होगा.
दोनों टीमों की स्क्वाड
ओमान टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, हाशिर दफेदार, सुफियान महमूद, समय श्रीवास्तव, शकील अहमद, जय ओडेदरा, सिद्धार्थ बुक्कापट्टनम, वसीम अली, आशीष ओडेदरा, हसनैन अली शाह, मोहम्मद नदीम संयुक्त राज्य
अमेरिका टीम: स्मित पटेल (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज़ गौस, हरमीत सिंह, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, आरोन जोन्स, संजय कृष्णमूर्ति, यासिर मोहम्मद, जसदीप सिंह, नोस्थुश केनजिगे, शायन जहांगीर, जुआनॉय ड्रायस्डेल, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वैन शल्कविक
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2025 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

