Oman vs Nepal 2nd T20 2024 Live Streaming: आज ट्राई-सीरीज के दूसरे मुकाबले में ओमान और नेपाल के बीच होगी टक्कर, यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज 2024 का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 सितम्बर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच किंग सिटी के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड में खेला जाएगा.
Oman National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team 2nd T20 Tri-Series 2024 Live Streaming: ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज 2024 का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 सितम्बर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच किंग सिटी के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड में खेला जाएगा. ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में कनाडा ने नेपाल को 14 रन से हराया और दो अंक हासिल किए. वहीं ओमान की टीम ट्राई-सीरीज में आज अपना पहला मुकाबला खेलेगी. ओमान की कप्तानी अकीब इलियास के हाथों में होगी. दूसरी ओर, रोहित पौडेल की कप्तानी वाली नेपाल की टीम दूसरी में मुकाबले में ओमान को हराकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. कनाडा के खिलाफ नेपाल की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप हो गई. ऐसे में इस मैच में बल्लेबाजों के ऊपर नजर होगी. यह भी पढें: Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test 2024 Day 4 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरु होगा चौथे दिन का खेल, न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 199 रन; यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
ओमान बनाम नेपाल के बीच ट्राई-सीरीज का दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?
ओमान और नेपाल के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 29 सितंबर को किंग सिटी के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहला होगा.
कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच
बता दें की ट्राई-सीरीज के मैचों का प्रसारण टेलीविजन पर नहीं किया जाएगा. हालांकि, प्रशंसक कनाडा में स्लिंग टीवी - विलो टीवी पर इसे स्ट्रीम करके मुकाबले को लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उम्मीद है कि फैनकोड ऐप इसका स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा लेकिन इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि जारी नहीं हुई है.
दोनों टीमों की स्क्वाड
नेपाल टीम: कुशल भुर्टेल, रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल साह (विकेटकीपर), कुशल मल्ला, देव खनाल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, करण केसी, रिजन ढकाल, संदीप लामिछाने, सोमपाल कामी, आरिफ शेख, भीम शर्की, ललित राजबंशी, गुलसन झा, अर्जुन सऊद
ओमान टीम: कश्यप प्रजापति, खालिद कैल, जतिंदर सिंह, आकिब इलियास (कप्तान), शोएब खान, प्रतीक अठावले (विकेटकीपर), मेहरान खान, मुजाहिर रजा, जीशान मकसूद, अयान खान, जय ओडेदरा, कलीमुल्लाह , फ़ैयाज़ बट, समय श्रीवास्तव, शकील अहमद, बुक्कापट्टनम सिद्धार्थ
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2024 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

