OMA vs NED ICC CWC League Two 2023-27 Scorecard: ओमान ने नीदरलैंड को 8 विकेट से रौंदा, शकील अहमद और जतिंदर सिंह रहे जीत के नायक, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

ओमान ने नीदरलैंड्स को 8 विकेट से शिकस्त दी. ओमान के गेंदबाजों ने पहले नीदरलैंड्स की टीम को सिर्फ 132 रनों पर ढेर कर दिया, इसके बाद ओमान ने यह लक्ष्य 34.1 ओवरों में 133/2 बनाकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ओमान ने 95 गेंद शेष रहते यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.

ओमान(Photo Credit: X Formerly Twitter)

Netherlands National Cricket Team vs Oman National Cricket Team Match Scorecard: नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2(ICC Cricket World Cup League Two ) 2023-27 का 45वां मैच 05 नवंबर(मंगलवार) को अल अमराट (Al Amerat) के अल अमराट क्रिकेट ग्राउंड, मंत्रालय टर्फ 1 (Al Amerat Cricket Ground, Ministry Turf 1) में खेला गया. ओमान ने नीदरलैंड्स को 8 विकेट से शिकस्त दी. ओमान के गेंदबाजों ने पहले नीदरलैंड्स की टीम को सिर्फ 132 रनों पर ढेर कर दिया, इसके बाद ओमान ने यह लक्ष्य 34.1 ओवरों में 133/2 बनाकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ओमान ने 95 गेंद शेष रहते यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. यह भी पढ़ें: ओमान के गेंदबाजों ने नीदरलैंड को मात्र 132 रनों पर रोका, शकील अहमद ने लगाया विकेटों का चौका, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

टॉस जीतकर ओमान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो एकदम सही साबित हुआ. नीदरलैंड्स के बल्लेबाज शुरुआत से ही संघर्ष करते नजर आए और पूरी टीम 40.2 ओवर में सिर्फ 132 रनों पर सिमट गई. नीदरलैंड्स की ओर से बस डी लीडे ने सर्वाधिक 51 रन बनाए. उन्होंने 89 गेंदों का सामना किया और 3 चौके लगाए. उनके अलावा नोहा क्रोस ने 29 रन बनाए, लेकिन टीम का कोई अन्य बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे सका. ओमान के गेंदबाजों में शकील अहमद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवरों में 4 विकेट लिए और 26 रन दिए. इसके साथ ही आमिर कलीम ने भी प्रभावशाली गेंदबाजी की और 10 ओवर में 2/27 का आंकड़ा दर्ज किया। समय श्रीवास्तव ने 6.2 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

ओमान बनाम नीदरलैंड मैच का स्कोरकार्ड

133 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी ओमान की टीम ने धीमी लेकिन ठोस शुरुआत की। ओपनर जतिंदर सिंह ने 95 गेंदों में 58 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल थे। अशीष ओदेदरा ने उनका बखूबी साथ दिया और 57 गेंदों में 27 रन बनाए. रोएलोफ वैन डेर मर्व ने जतिंदर का विकेट लिया, लेकिन तब तक ओमान की टीम मजबूत स्थिति में आ चुकी थी. इसके बाद वसीम अली ने 41 गेंदों में 24* रन बनाकर ओमान को जीत दिलाई. ओमान ने यह लक्ष्य केवल 34.1 ओवर में 133/2 के स्कोर पर हासिल कर लिया. नीदरलैंड्स की ओर से गेंदबाजी में आर्यन दत्त और रोएलोफ वैन डेर मर्व को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे ओमान के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से दी शिकस्त, मिशेल मार्श ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें AUS बनाम OMN मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मचाई तबाही, ओमान को महज 104 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\