ODI International Cricket: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास इन बल्लेबाजी ने खेली हैं सभी बड़ी चेज़ पारी, लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल के साथ ये दो भारतीय बल्लेबाज भी शामिल

अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल ने 201 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. रन चेज़ करते हुए यह अब तक की सबसे बड़ी पारी है. वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच की दूसरी पारी में ग्लैन मैक्सवेल ने 201 रन जड़ डाले. यह रन चेज़ करते हुए वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी है.

Glenn Maxwell (Photo Credit: X)

मुंबई: अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया (Australia) के स्टार आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने शानदार दोहरा शतक बनाया. ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल के दोहरा शतक की बदौलत अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट हरा दिया. ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंदों पर 201 रन बनाए. ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी इस आतिशी पारी में 21 चौके और 10 छक्के जड़े. दरअसल, एक समय ऑस्ट्रेलिया के 7 बल्लेबाज महज 91 रनों पर पवैलियन लौट गए थे, ऑस्ट्रेलिया की टीम की हार तकरीबन तय नजर आ रही थी, लेकिन इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने अफगान टीम को कोई मौका नहीं दिया. ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया.

अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल ने 201 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. रन चेज़ करते हुए यह अब तक की सबसे बड़ी पारी है. वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच की दूसरी पारी में ग्लैन मैक्सवेल ने 201 रन जड़ डाले. यह रन चेज़ करते हुए वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी है. NZ vs SL, World Cup 2023 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल से पहले इस रिकॉर्ड पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान का कब्जा था. फखर जमान ने साल 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रन चेज़ करते हुए 193 रन जड़े थे. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार आलराउंडर शेन वॉटसन मौजूद हैं. शेन वॉटसन ने साल 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में 185 रनों की शानदार पारी खेली थी.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी साल 2005 से 2011 तक इस लिस्ट में टॉप पर काबिज थे. एमएस धोनी ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में रन चेज़ करते हुए 183 रन की नाबाद पारी खेली थी. इस लिस्ट में टीम इंडिया का एक और स्टार बल्लेबाज शामिल हैं. विराट कोहली भी इस मामले में टॉप-5 रन चेस में शामिल हैं. विराट कोहली ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में 183 रन का स्कोर बनाया था. इस वर्ल्ड कप में भी विराट कोहली का बल्ला जमकर आग उगल रहा हैं.

ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच 12 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला पुणे में खेला जाएगा. हालांकि, पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी है. ऐसा माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल को रेस्ट दे सकती है.

Share Now

Tags

Afghanistan Aryan Dutt Australia Ben Stokes Dawid Malan Eden Gardens England England and Netherlands England vs Netherlands ICC ODI World Cup ICC ODI World Cup 2023 Jos Buttler kolkata Mumbai Wankhede Stadium Netherlands New Zealand ODI World Cup odi world cup 2023 Pakistan Round Robin Stage Semifinals South Africa Sri Lanka Team India Team India vs Netherlands World Cup world cup 2023 अफगानिस्तान आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 आर्यन दत्त इंग्लैंड इंग्लैंड और नीदरलैंड्स इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स ईडन गार्डन्स ऑस्ट्रेलिया कोलकाता जोस बटलर टीम इंडिया टीम इंडिया और नीदरलैंड्स टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड्स डेविड मलान नीदरलैंड्स न्यूजीलैंड पाकिस्तान बेन स्टोक्स मुंबई वानखेड़े स्टेडियम राउंड रॉबिन स्टेज वनडे वर्ल्ड कप वनडे वर्ल्ड कप 2023 वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप 2023 श्रीलंका साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\