ODI में विश्व की इन 3 टीमों ने भारत को दी है सर्वाधिक शिकस्त

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 1974 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे इंटरनेशल क्रिकेट मैच खेला. इस मुकाबले के बाद से टीम इंडिया अबतक क्रिकेट के इस फॉर्मेट में कुल 990 मुकाबले खेल चूकी है. इनमें से टीम को 514 मैचों में जीत मिली है, जबकि 426 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

नई दिल्ली, 16 जनवरी: भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) ने साल 1974 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के खिलाफ अपना पहला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला. इस मुकाबले के बाद से टीम इंडिया अबतक क्रिकेट के इस फॉर्मेट में कुल 990 मुकाबले खेल चूकी है. इनमें से टीम को 514 मैचों में जीत मिली है, जबकि 426 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा नौ मैच टाई हुए हैं जबकि 41 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है. बात करें वनडे इंटरनेशल क्रिकेट में टीम इंडिया को किन तीन देशों के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शिकस्त मिली है तो उन देशों के नाम इस प्रकार हैं-

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अबतक 143 मैच खेले हैं. इन 143 मुकाबलों में टीम को 80 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है, जबकि 53 मुकाबलों में जीत मिली है. इसके अलावा 10 मैच टाई रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 4th Test 2021: गाबा में भी ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर को बनाया निशाना, कहे ये अपशब्द

पाकिस्तान (Pakistan):

पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ भारतीय टीम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में 132 बार आमने-सामने हो चूकी है. इनमें से टीम इंडिया को 73 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 55 मैच जीते हैं. इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच चार मैचों को कोई नतीजा नहीं निकला है.

वेस्टइंडीज (West Indies):

इस लिस्ट में तीसरा नाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies cricket team) का आता है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच अबतक 133 वनडे मैच खेले गए हैं. इनमें टीम इंडिया को 64 मैचों में जीत मिली है, जबकि 63 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 4th Test 2021: ब्रिस्बेन में घायल होने से बाल-बाल बचे रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ के थ्रो पर हाथ में लगी जोरदार चोट, लोग कर रहे है ट्रोल

इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच दो मैच टाई रहे हैं और चार मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है. बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज की टीम वनडे इंटरनेशल क्रिकेट में पिछली बार साल 2019 में आमने-सामने हुई थी. इस दौरान टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 2-1 से शिकस्त दी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\