NZ vs WI 3rd Test 2025 Day 5 Scorecard: न्यूज़ीलैंड ने वेस्टइंडिज को तीसरे टेस्ट में 323 रनों से हराकर किया सुपड़ा साफ, डेवोन कॉनवे रहे जीत के हिरो, यहां देखें फुल स्कोरकार्ड

न्यूज़ीलैंड ने वेस्टइंडीज़ को 323 रन से करारी शिकस्त देकर सीरीज़ 3-0 से जीत ली. इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड का दबदबा शुरू से आखिर तक देखने को मिला. लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज़ की दूसरी पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई. ब्रैंडन किंग ने 96 गेंदों में 67 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ टिककर नहीं खेल सका

न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज़ (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard: न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (NZ vs WI) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 दिसंबर से माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल (Bay Oval) में खेला गया. पांचवें दिन के तीसरे सत्र में न्यूज़ीलैंड ने वेस्टइंडीज़ को 323 रन से करारी शिकस्त देकर सीरीज़ 3-0 से जीत ली. इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड का दबदबा शुरू से आखिर तक देखने को मिला.  लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज़ की दूसरी पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई. ब्रैंडन किंग ने 96 गेंदों में 67 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ टिककर नहीं खेल सका. जॉन कैंपबेल, शाई होप और कप्तान रोस्टन चेज़ जैसे अनुभवी बल्लेबाज़ भी नाकाम रहे. पूरी टीम 80.3 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई. आखिरी दिन के चाय ब्रेक तक पिछडी वेस्टइंडिज, न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 2 विकेट की दरकार

न्यूज़ीलैंड की गेंदबाज़ी बेहद शानदार रही. जैकब डफी ने 5 विकेट झटकते हुए वेस्टइंडीज़ की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी. अजाज़ पटेल ने कसी हुई स्पिन गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट लिए और बेहद किफायती साबित हुए। इस जीत के साथ न्यूज़ीलैंड ने सीरीज़ में अपना वर्चस्व साबित किया और घरेलू परिस्थितियों में एक और यादगार जीत दर्ज की.

मैच की शुरुआत से ही न्यूज़ीलैंड का दबदबा साफ दिखा. पहली पारी में कीवी बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट पर 575 रन बनाकर पारी घोषित की. डेवोन कॉनवे ने 367 गेंदों में 227 रन की मैराथन पारी खेली, जबकि टॉम लैथम ने 246 गेंदों में 137 रन जोड़े. जवाब में वेस्टइंडीज़ की पहली पारी 420 रन पर समाप्त हुई, जिसमें कावेम हॉज ने नाबाद 123 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को बराबरी तक नहीं पहुंचा सके.इसके बाद न्यूज़ीलैंड ने दूसरी पारी में भी आक्रामक रुख अपनाया. टॉम लैथम ने 130 गेंदों में 101 रन और डेवोन कॉनवे ने 139 गेंदों में शतक जड़ते हुए 306/2 पर पारी घोषित कर दी. वेस्टइंडीज़ के सामने 462 रन का विशाल लक्ष्य रखा गया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए कैरेबियाई टीम पूरी तरह दबाव में आ गई. ब्रैंडन किंग ने 67 रन की पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज़ टिक नहीं सका। न्यूज़ीलैंड की ओर से जैकब डफी ने 5 विकेट झटके, जबकि अजाज़ पटेल ने कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

\