New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 3rd T20I Match 2025 Key Players To Watch: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का तीसरा और निर्याणक मुकाबला कल यानी 09 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नेल्सन (Nelson) के सैक्सटन ओवल (Saxton Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 5:45 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को तीन रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: How To Watch NZ vs WI 3rd T20I 2025 Live Streaming In India: न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज कल खेला जाएगा निर्याणक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
दूसरे मुकाबले का हाल
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 207 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से मार्क चैपमैन ने सबसे ज्यादा 78 रनों की शानदार पारी खेली. वेस्टइंडीज को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 208 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 204 रन ही बना सकीं.
न्यूजीलैंड टीम को इस मैच में घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा और वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. न्यूजीलैंड टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी जीती है जिससे टीम का मनोबल ऊपर है और इस मैच में भी न्यूजीलैंड टीम आगे नजर आ रही है.
वेस्टइंडीज की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और वह इस सीरीज में भी अपने प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी. पिछले कुछ सालों में वेस्टइंडीज की कमजोरी बल्लेबाजी में स्थिरता की कमी रही है. वेस्टइंडीज आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए सीरीज में अपने सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगी.
न्यूजीलैंड की टीम से मिचेल सेंटनर, जैकब डफी और जैकरी फॉल्क्स स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें वेस्टइंडीज टीम की तो शाई होप, रॉस्टन चेज़ और जेसन होल्डर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले पांच मुकाबलों में से तीन मैच जीते हैं दूसरे तरफ वेस्टइंडीज की टीम ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में से चार मैच जीते हैं. वेस्टइंडीज ने हाल ही में बांग्लादेश को 3-0 से हराया है तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 1-0 से हारी है.
न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs WI Head To Head Record)
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 22 टी20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने 11 मुकाबले जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज की टीम को महज नौ मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, दो मैच बेनतीजा रहा हैं.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (NZ vs WI Key Players To Watch)
रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra): रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड की टीम के स्टार बल्लेबाज हैं. रचिन रविंद्र ने टी20 फॉरमेट में काफी रन बनाए हैं. इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं.
शाई होप (Shai Hope): शाई होप वेस्टइंडीज टीम के काफी अनुभवी बल्लेबाज है. शाई होप ने भी टी20 फॉरमेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. शाई होप भी इस मैच में 30-40 रन कर सकते हैं.
जैकरी फॉल्क्स (Zakary Foulkes): जैकरी फॉल्क्स न्यूजीलैंड टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज है. न्यूजीलैंड की टीम को जैकरी फॉल्क्स से काफी उम्मीदें होंगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में मैट हेनरी ने अच्छी गेंदबाजी की है. इस मैच में भी जैकरी फॉल्क्स विकेट ले सकते हैं.
अकील हुसैन (Akeal Hosein): अकील हुसैन वेस्टइंडीज टीम के प्रमुख स्पिनर है. अकील हुसैन काफी अनुभवी गेंदबाज है पिछले तीन टी20 मैचों में पांच विकेट लिए हैं. इस मैच में भी अकील हुसैन विकेट निकाल सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (New Zealand vs West Indies 3rd T20I Probable Playing XI)
न्यूजीलैंड (New Zealand 3rd T20I Probable Playing XI): डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, जेम्स नीसम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, काइल जेमीसन, जैकब डफी.
वेस्टइंडीज (West Indies 3rd T20I Probable Playing XI): शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), एलिक अथानाज़े, ब्रैंडन किंग, रॉस्टन चेज़, एकीम अगस्टे, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्ड, जायडेन सील्स.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY