NZ vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के तीसरे मुकाबले में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स (Sofia Gardens) मैदान में न्यूजीलैंड (New Zealand) का सामना श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ है.
NZ vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के तीसरे मुकाबले में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स (Sofia Gardens) मैदान में न्यूजीलैंड (New Zealand) का सामना श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ है.न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने टॉस जीतकर पहले मेहमान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है.
बता दें कि दोनों ही टीमें आज के इस मैच से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का अपना आगाज कर रही हैं. मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा.
संभावित टीमें इस प्रकार है-
न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बाउल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोनिल मनुरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर.
श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविश्का फनाडरे, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, मिलिंदा श्रीवर्दना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, जैफ्री वैंडरसे, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2019 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

