NZ vs PAK 5th T20 2025 Scorecard: पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, सीरीज पर जमाया 4-1 से कब्जा; टिम सीफ़र्ट ने खेली 97 रनों की पारी

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांचवां टी20 मुकाबला आज यानी 26 मार्च को वेलिंगटन (Wellington) के बे ओवल (Sky Stadium) में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही कीवी टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 4-1 से कब्जा जमाया.

टिम सीफ़र्ट (Photo: @ESPNcricinfo/X)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 5th T20I Match 2025 Scorecard: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांचवां टी20 मुकाबला आज यानी 26 मार्च को वेलिंगटन (Wellington) के बे ओवल (Sky Stadium) में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही कीवी टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 4-1 से कब्जा जमाया. इस मैच में जेम्स नीशम ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की. जेम्स नीशम ने 4 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट झटके. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके अलावा बल्लेबाजी में टिम सीफ़र्ट ने 38 गेंदों में नाबाद 97 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसमें वह 10 छक्के और 6 चौके लगाए. हालांकि वह अपने शतक जरुर चूक गए. लेकिन वह इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए.

यह भी पढें: RR vs KKR Fantasy Captain And Vice-Captain Choices: आज IPL में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला, दोनों टीमों की नजरें पहली जीत पर होगी, जानें फैंटेसी के कप्तान और उपकप्तान के चॉइस

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. हर बार की तरह पाकिस्तान ने पॉवरप्ले में अपने विकेट खोए. पाकिस्तान ने शुरूआती 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 27 रन बनाए. इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए. जिससे पाकिस्तान की टीम वापसी नहीं कर पाई. पाकिस्तान की ओर से सलमान आगा ने सबसे ज्यादा 39 गेंदों में 51 रन बनाए. इसके अलावा शादाब खान ने 20 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 28 रन का योगदान दिया. दूसरी ओर, कीवी टीम की ओर से जेम्स नीशम ने जबरदस्त गेंदबाजी की. जेम्स नीशम ने 4 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट चटकाए. इसके अलावा जैकब डफ़ी ने फिर एक बार शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके.

129 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टिम सीफ़र्ट ने 38 नाबाद 97 रनों की पारी खेली. वहीं फिन एलन ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए. इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से सुफ़ियान मुकीम ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड