NZ vs PAK 1st T20, Christchurch Pitch Reports And Stats: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20, जानें हेगले ओवल स्टेडियम के आंकड़े; पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 16 मार्च को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच क्राइस्टचर्च (Christchurch ) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला जाएगा. दोनों टीमें पिछले महीने पाकिस्तान में त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान भी आमने-सामने हुई थीं

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 1st T20 2025: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 16 मार्च को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच क्राइस्टचर्च (Christchurch ) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला जाएगा. दोनों टीमें पिछले महीने पाकिस्तान में त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान भी आमने-सामने हुई थीं. इसके अलावा कराची के नेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप ए के मुकाबले के लिए भी दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं. जहां कीवी टीम ने जीत दर्ज की थी. न्यूजीलैंड की टीम की ओर से माइकल ब्रेसवेल के हाथों में टीम की कमान होगी. जबकि सलमान आगा पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे. दोनों टीमों के पास अनुभवी और नए खिलाड़ियों का मिश्रण हैं. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: DC vs MI WPL 2025 Final Dream11 Team Prediction: आज फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च - पिच रिपोर्ट

हेगले ओवल की पिच संतुलित है. जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है. तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिल सकता है, जबकि स्पिनर बाद में खेल में आ सकते हैं. 160-170 का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है. टॉस जीतने वाली पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम टी20 में 44 बार भिड़ी हैं. जिसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. पाकिस्तान ने 44 में से 23 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि न्यूजीलैंड को 19 मैचों में जीत नसीब हुई है. इससे इतना पता चलता है की पाकिस्तान की टीम ज्यादा मजबूत हैं. लेकिन कीवी टीम को अपने घर में खेलने का एडवांटेज मिल सकता है.

हेगले ओवल स्टेडियम में टी20 मैच के आंकड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल पर अब तक कुल 14 टी20 मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 बार जीत हासिल की है, जबकि दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 8 बार जीत हासिल की है.

हेगले ओवल पर पहली पारी का औसत स्कोर: 157

हेगले ओवल पर दूसरी पारी का औसत स्कोर: 130

हेगले ओवल पर सर्वोच्च टीम स्कोर न्यूजीलैंड ने बनाया है. न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 208 रन बनाए थे. इसके अलावा इस मैदान पर सबसे काम स्कोर न्यूजीलैंड ने बनाया है. पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड 92 रन पर सिमट गई थी.

हेगले ओवल पर सबसे ज्यादा रन और विकेट किसके नाम है?

हेगले ओवल पर न्यूजीलैंड के डेवोन फिलिप कॉनवे ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. डेवोन कॉनवे ने 6 टी20 मैच में 332 रन बनाए हैं. जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं. इस मैदान पर डेवोन कॉनवे का औसत 110.66 का है. इसके अलावा हेगले ओवल पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के टीम साउथी के नाम है. साउथी ने 9 टी20 मैचों में 21.08 की औसत से 12 विकेट चटकाए हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड

न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), टिम रॉबिन्सन, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, बेन सियर्स, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रूर्के, मिशेल हे

पाकिस्तान टीम: उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), ओमैर यूसुफ, अब्दुल समद, मोहम्मद हारिस, खुशदिल शाह, इरफान खान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी। अबरार अहमद, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, हसन नवाज, जहांदाद खान

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड