NZ vs PAK 1st T20 2025 Dream11 Team Prediction: पहले टी20 में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां देखें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 16 मार्च को क्राइस्टचर्च (Christchurch ) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला जाएगा.

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 1st T20 2025 Dream11 Team Prediction: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 16 मार्च को क्राइस्टचर्च (Christchurch ) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला जाएगा. दोनों टीमें हाल ही में पिछले महीने पाकिस्तान में त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान भी आमने-सामने हुई थीं और चैंपियंस ट्रॉफी में भी आमने-सामने हुई थीं. जहां कीवी टीम पाकिस्तान पर भारी पड़ी थी और सभी तीनों मैचों में जीत दर्ज की थी. हालांकि अब टी20 सीरीज में दोनों टीमें भिड़ते हुए नजर आएंगी. टी20 सीरीज में माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड की कमान संभालेंगे. जबकि पाकिस्तान की कप्तानी सलमान आगा करेंगे. इसके अलावा दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी है. पाकिस्तान में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं है.

यह भी पढें: NZ W vs SL W 2nd T20 2025 Live Streaming: दूसरे टी20 में श्रीलंका को हराकर न्यूजीलैंड सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगी, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टी20 सीरीज अप्रैल 2024 में हुई थी. जहां पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही थी. जिसमें दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते थे. ऐसे में फिर एक बार रोमांचक टी20 सीरीज की उम्मीद होगी.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम टी20 में 44 बार भिड़ी हैं. जिसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. पाकिस्तान ने 44 में से 23 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि न्यूजीलैंड को 19 मैचों में जीत नसीब हुई है. इससे इतना पता चलता है की पाकिस्तान की टीम ज्यादा मजबूत हैं. लेकिन कीवी टीम को अपने घर में खेलने का एडवांटेज मिल सकता है.

पिच रिपोर्ट

हेगले ओवल की पिच संतुलित है. जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है. तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिल सकता है, जबकि स्पिनर बाद में खेल में आ सकते हैं. 160-170 का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है. टॉस जीतने वाली पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं.

बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर: टिम सीफ़र्ट. इसके अलावा मोहम्मद हारिस भी है. ( किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)

बल्लेबाज: फिन एलन, डेरिल मिचेल ( ओमैर यूसुफ की जगह एक गेंदबाज अधिक शामिल कर सकतें हैं)

ऑलराउंडर्स: माइकल ब्रेसवेल, ख़ुशदिल शाह, शादाब खान, सलमान अली आगा (अपने चॉइस के अनुसार जा सकते हैं)

गेंदबाज: शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ़, काइल जैमीसन, जैकब डफ़ी

कप्तान और उपकप्तान: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ख़ुशदिल शाह (उपकप्तान)

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेम्स नीशम, मिशेल हे, काइल जैमीसन, इश सोढ़ी, जैकब डफ़ी, बेन सियर्स

पाकिस्तान: ओमैर यूसुफ, हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान अली आगा (सी), ख़ुशदिल शाह, शादाब खान, जहाँदाद खान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ़, अबरार अहमद, मोहम्मद अली

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, दक्षिण अफ्रीका को महज 136 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\