NZ vs ENG 1st Test 2024 Day 3 Preview: तीसरे दिन इंग्लैंड को जल्दी ऑलआउट करने के इरादे से उतरेगी न्यूजीलैंड, यहां जानें पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग की जानकारी
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट का तीसरा दिन 30 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला जा रहा है.
New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team 1st Test 2024 Day 3 Preview: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट का तीसरा दिन 30 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 74 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए हैं. मेहमान टीम अभी न्यूजीलैंड से 29 रन पीछे है. फिलहाल इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक 163 गेंदों में 132 रन और बेन स्टोक्स 76 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद है. इसके अलावा बेन डकेट 46 रन, जैकब बेथेल 10 रन और ओली पोप 77 रन बनाकर आउट जो चुके हैं. जबकि जैक क्रॉले बिना खाता खोले आउट हो गए. यह भी पढें: West Indies vs Bangladesh Test Stats: टेस्ट में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच कुछ ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी के नाम
वहीं न्यूजीलैंड की ओर से नाथन स्मिथ ने सबसे ज्यादा 18 ओवर में 86 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा विलियम ओ'रूर्के, टिम साउथी और मैट हेनरी को 1-1 विकेट मिले. दोनों टीमों के लिए तीसरा दिन काफी अहम है. बता दें की दूसरे दिन कीवी टीम 348 रन पर सिमट गई. कीवी टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स 87 गेंदों में 58 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा केन विलियमसन 197 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हो गए और अपने शतक से चूक गए. वहीं इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में शोएब बशीर और ब्रायडन कार्से ने शानदार गेंदबाजी की. शोएब बशीर ने 20 ओवर में 69 रन देकर 4 विकेट और ब्रायडन कार्से 19 ओवर में 64 रन देकर 4 विकेट चटकाए.
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने 112 टेस्ट मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है. जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. इंग्लैंड ने 112 टेस्ट मैचों में 52 में जीत दर्ज की है. जबकि न्यूजीलैंड ने 13 मैच जीते हैं. इसके अलावा 47 मैच ड्रॉ रहे हैं. इसे इतना पता चलता है इंग्लैंड की टीम ज्यादा मजबूत है.
पिच रिपोर्ट
क्राइस्टचर्च के पिछले रिकॉर्ड के अनुसार, इस मैदान पर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों को फायदा मिला है. पहले दिन पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिली, लेकिन मैच के आगे बढ़ने के साथ ही यह आसान हो जाएगा. इस दौरान बल्लेबाज करना आसान हो गया. लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा स्पिनर भी अहम रोल निभाएंगे. चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सकता है, क्योंकि यहां रन चेज के दौरान 13 में से 7 मैच जीते गए हैं.
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट के तीसरे दिन मुख्या में मुख्य खिलाड़ी(Key Players): हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, नाथन स्मिथ, टिम साउथी, मैट हेनरी, विलियम ओरोर्के ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें होगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): इंग्लैंड के हैरी ब्रुक और विलियम ओरोर्के के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. बाकी वैसे दोनों टीमों के पास एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है. जो गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी. इसके अलावा दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है.
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का कब खेला जाएगा?
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मुकाबला का तीसरे दिन का खेल यानी 30 नवंबर शुक्रवार को भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा.
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल कहां देखें?
बता दें की भारत में टीवी पर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के सीधे प्रसारण के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग अमेज़न प्राइम वीडियो और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल का लुफ्त उठा सकतें हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, टिम साउथी, मैट हेनरी, विलियम ओरोर्के
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक, ओली पोप (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2024 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

