NZ vs AUS 1st T20 2021: मैदान में तीन कैप लगाकर फील्डिंग करते हुए नजर आए Kane Williamson, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐसे ली चुटकी

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच सोमवार यानि आज क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले T20 मुकाबले में मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 53 रनों से शिकस्त दी. न्यूजीलैंड के लिए मध्यक्रम के 27 वर्षीय खिलाड़ी डेवोन कॉनवे ने 59 गेंद में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 99 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली.

केन विलियमसन (Photo Credits: Twitter/cricket.com.au)

NZ vs AUS 1st T20 Match 2021: न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच सोमवार यानि आज क्राइस्टचर्च (Christchurch) में खेले गए पहले T20 मुकाबले में मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 53 रनों से शिकस्त दी. न्यूजीलैंड के लिए मध्यक्रम के 27 वर्षीय खिलाड़ी डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने 59 गेंद में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 99 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली. कॉनवे की इस उम्दा पारी के बदौलत मेजबान टीम न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देने में कामयाब रही.

मैच के दौरान न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) को मैदान में तीन कैप लगाए हुए देखा गया. विलियमसन के इस तस्वीर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह हैट-ट्रिक है!' बता दें कि पहले T20 मुकाबले में विलियमसन बल्ले से कुछ खास योगदान देने में कामयाब नहीं हो पाए. उन्होंने 13 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके की मदद से 12 रन की पारी खेली. विलियमसन को न्यूजीलैंड के कुल 19 रन के योग पर डैनियल सैम्स ने वेड के हाथों आउट किया.

यह भी पढ़ें- NZ vs AUS 1st T20 2021: Wasim Jaffer ने न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया T20 मुकाबले को कहा न्यूजीलैंड बनाम आरसीबी, जानें वजह

बता दें कि हागले ओवल मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने कॉनवे के 59 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनाए गए नाबाद 99 रनों की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 184 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 17.3 ओवर में 131 रन बनाकर ढेर हो गई.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्के की मदद से सर्वाधिक 45 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से सोढ़ी के अलावा टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट तथा काइल जैमिसन और मिशेल सेंटनर ने एक-एक विकेट चटकाए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड